Friday, March 6, 2026
HomeNewsसावन की पावन शुरुआत 11 जुलाई से: शिवालयों में उमड़ेगी शिवभक्तों की...

सावन की पावन शुरुआत 11 जुलाई से: शिवालयों में उमड़ेगी शिवभक्तों की भीड़,भरतकूप शिव मंदिर में चल रही विशेष तैयारी, हर सोमवार रूद्राभिषेक व भजन-कीर्तन का होगा आयोजन…

रायगढ़। भगवान भोलेनाथ का प्रिय मास सावन 11 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। शहर सहित अंचल के शिवालयों में इसकी तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। सावन मास प्रारंभ होते ही शिव मंदिरों में जलाभिषेक व पूजा-अर्चना के लिए शिवभक्तों की भीड़ उमडऩी प्रारंभ हो जाएगी। शहर के मध्य सतीगुड़ी चौक स्थित भरत कूप शिव मंदिर में इस पूरे सावन मास में विशेष आयोजन होंगे। हर सप्ताह रुद्राभिषेक के साथ शाम को भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।

सावन मास शिव भक्तों को बेसब्री से इंतजार रहता है। हिंदू धर्म में सावन मास बहुत ही खास माना जाता है, जो भगवान शिव को समर्पित है। शास्त्रों के अनुसार सावन का महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय महीना होता है। सावन के महीने में विशेष रूप से सावन सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा-उपासना करने से जीवन में हर तरह की सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। कुछ भक्त 16 सोमवार के व्रत भी रखते हैं और 16 सोमवार की शुरुआत सावन मास के पहले सोमवार से ही होती है। इसके अलावा, श्रावण मास में माता पार्वती की उपासना की जाती है। पंचांग के अनुसार, इस बार सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त को समाप्त होगा। सावन मास को अब दो ही दिन शेष रह गए हैं, ऐसे में शिव मंदिरों में जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। शहर के सतीगुड़ी चौक स्थित भरतकूप शिव मंदिर, गौरीशंकर मंदिर, निकले महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। इसे देखते हुए सारी तैयारी की जा रही है।

सतीगुड़ी चौक स्थित भरतकूप शिव मंदिर के पुजारी पं. कमल शर्मा ने बताया कि रायगढ़ के मध्य स्थित इस मंदिर का खास विशेषता है। यहां भरत भैया के साथ हनुमानजी व दूर्गा माता एवं शिव परिवार की आकर्षक मूर्तियां विराजित हैं। इस भरतकूप में 27 पवित्र सरोवरों का जल मिश्रित है, जिसका उपयोग विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में किया जाता है। वैसे तो भरतकूप मंदिर में हर दिन भक्तों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन सावन मास सहित अन्य तीज-त्यौहारों व महत्वपूर्ण दिवसों में भक्तों की भीड़ बढ़ जाती है। सावन सोमवार को तो सुबह से रात तक जलाभिषेक व पूजा-अर्चना करने शिव भक्तों का तांता लगा रहता है। इसे देखते हुए हम पूरी तैयारी कर रहे हैं, ताकि भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। मंदिर का रंग-रोगन कर सजाया-संवारा जा रहा है।

हर सप्ताह रुद्राभिषेक का आयोजन

पं. कमल शर्मा ने बताया कि भरतकूप शिव मंदिर में इस सावन के हर सोमवार को रूद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। साथ ही शाम को भजन-कीर्तन होगा, जिसमें आसपास की मंडलियां भजनों के माध्यम से भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती का गुणगान करेंगी। इन आयोजनों में शहरवासी भी शामिल हो सकते हैं। सावन मास में जो कोई भी भक्त रूद्राभिषेक कराना चाहता है, तो वे पंडित कमल शर्मा या उनके उनके मोबाइनल नंबर 98271 77019 पर संपर्क कर सकते हैं। रुद्राभिषेक व्यक्तिगत, परिवार या सामूहिक रूप से भी कराने की सुविधा यहां मिलेगी। इसके लिए विशेष तौर पर विद्वान पंडित को आमंत्रित किया जा रहा है।

कई शुभ योग के साथ आ रहा सावन

भरतकूप शिव मंदिर के पुजारी पं. शर्मा ने बताया कि इस बार सावन की शुरुआत में कई सारे ग्रहों की चाल बदलने जा रही है। सूर्य, मंगल व शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे। साथ ही, बुध और शनि वक्री चाल चलेंगे। इनके अलावा, कई शुभ योग भी बन रहा है। शिव योग, प्रीति योग और आयुष्मान योग भी इस सावन मास में बन रहा है, इस शुभ योग में भोलेनाथ की आराधना से मनवांछित फल की प्राप्ति होगी।

कब-कब है सावन सोमवार

14 जुलाई को पहला सोमवार व्रत
21 जुलाई को दूसरा सोमवार व्रत
28 जुलाई को तीसरा सोमवार व्रत
04 अगस्त को चौथा सोमवार व्रत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles