Thursday, March 5, 2026
HomeNewsसचिन पायलट के नेतृत्व में आज निकलेगी कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा,...

सचिन पायलट के नेतृत्व में आज निकलेगी कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा, हस्ताक्षर अभियान की भी होगी शुरुआत…

रायगढ़। रायगढ़ आज कांग्रेस की एक बड़े राजनीतिक कार्यक्रम का साक्षी बनने जा रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सचिन पायलट के नेतृत्व में शहर की सड़कों पर “वोट अधिकार यात्रा” निकाली जाएगी। इसी के साथ छत्तीसगढ़ में हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ भी रायगढ़ से होगा।

यह यात्रा सुबह सत्ती गुड़ी चौक से प्रारंभ होकर हंडी चौक, सुभाष चौक होते हुए स्टेशन चौक तक पहुंचेगी, जहां यह एक विशाल सभा का रूप ले लेगी। इस दौरान शहर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का जोश और ऊर्जा देखने लायक होगी।

इस खास मौके पर सचिन पायलट के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, खरसिया विधायक व पूर्व मंत्री उमेश पटेल सहित प्रदेश के अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण और शहर), युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने पहले ही बैठक कर योजना और रणनीति तय की थी। नतीजतन, जिन मार्गों से यात्रा निकलेगी वहां स्वागत द्वार, कांग्रेस के झंडे, पोस्टर और फ्लेक्स से माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग चुका है।

कांग्रेस कार्यकर्ता “वोट अधिकार यात्रा” को लेकर बेहद उत्साहित और सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। पार्टी का दावा है कि यह अभियान लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर जन-जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles