Friday, March 6, 2026
HomeNewsरायगढ़ में भालू का खौफ: मंदिर जाते समय ग्रामीण पर जानलेवा हमला,...

रायगढ़ में भालू का खौफ: मंदिर जाते समय ग्रामीण पर जानलेवा हमला, छाती-पीठ पर मारे पंजे… 3 दिनों में दूसरी वारदात से दहशत…

रायगढ़। जिले में मानव-वन्यजीव संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार दोपहर जामगांव सर्किल के देवबहाल निवासी 65 वर्षीय सुखराम राठिया पर एक भालू ने हमला कर दिया। ग्रामीण अपने साथी के साथ मंदिर की ओर जा रहा था। तभी जंगल के किनारे अचानक भालू ने उस पर झपट्टा मारा और छाती व पीठ पर जोरदार पंजा मार दिया।

जानकारी के अनुसार, सुखराम राठिया दोपहर करीब 2 बजे अड़बहाल और झारगुड़ा के बीच स्थित बंजारी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए निकले थे। जैसे ही वे कक्ष क्रमांक 952 PF के जंगल किनारे पहुंचे, वहां झाड़ियों से अचानक भालू निकल आया और हमला कर दिया। घायल ग्रामीण का साथी शोर मचाने लगा, जिसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गया।

घटना की सूचना मिलते ही परिसर रक्षक मौके पर पहुंचे और सुखराम को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

वन विभाग ने हमले के बाद सतर्कता बरतते हुए आसपास के गांवों में मुनादी कराई है और ग्रामीणों को अकेले जंगल न जाने की सख्त हिदायत दी गई है। विभाग ने बताया कि पिछले तीन दिनों में यह दूसरी भालू हमले की घटना है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इससे पहले बुधवार को बलभद्रपुर में भालू ने खेत में काम कर रहे एक ग्रामीण पर हमला किया था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में क्षेत्र में भालुओं की संख्या बढ़ी है और वे अक्सर भोजन की तलाश में गांवों और रास्तों के करीब आ जाते हैं। ऐसे में ग्रामीणों को सावधानी बरतने और समूह में ही जंगल की ओर जाने की सलाह दी जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles