Monday, March 30, 2026
HomeNewsदुर्गंध और गंदगी से जूझ रहे सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र: मटन...

दुर्गंध और गंदगी से जूझ रहे सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र: मटन मार्केट हटाने की मांग, ABVP ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन…

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की नगर इकाई रायगढ़ ने शहर के शैक्षणिक वातावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने की मांग को लेकर नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सरस्वती शिशु मंदिर, लक्ष्मीपुर के पास संचालित मटन मार्केट को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की गई है।

परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि स्कूल के समीप मटन मार्केट संचालित होने से परिसर में गंदगी और दुर्गंध फैल रही है। आरोप है कि मटन के अवशेष स्कूल परिसर तक पहुंच जाते हैं, जिससे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और पढ़ाई पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। इस स्थिति से अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों में भी चिंता का माहौल है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि इस तरह के वातावरण में बच्चों के लिए अध्ययन करना कठिन हो रहा है, जो कि एक गंभीर विषय है। परिषद ने नगर निगम से इस समस्या को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए शीघ्र समाधान करने की मांग की है।

ABVP ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द ही मटन मार्केट को वहां से नहीं हटाया गया, तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

इस दौरान ABVP के जिला संयोजक शिवम मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles