Saturday, April 19, 2025
HomeNewsरामनवमी पर रायगढ़ में निकली विराट शोभायात्रा, आस्था और उल्लास का अद्भुत...

रामनवमी पर रायगढ़ में निकली विराट शोभायात्रा, आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम…

• हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति, झांकियों और DJ धमाल ने मोहा मन…

रायगढ़। रामनवमी के पावन अवसर पर शहर में भव्य और ऐतिहासिक शोभायात्रा का आयोजन हुआ, जिसने जन-जन का मन मोह लिया। आस्था, संस्कृति और उमंग का ऐसा संगम देखने को मिला जो वर्षों तक याद रहेगा। शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने इसे एक विराट और ऐतिहासिक रूप दे दिया।

शहर की सड़कों पर जैसे आस्था की नदियां बह रही थीं। जगह-जगह स्वागत मंच सजाए गए थे जहाँ श्रद्धालुओं के लिए जलपान और विश्राम की उत्तम व्यवस्था की गई थी। शोभायात्रा की रौनक बढ़ाने के लिए विभिन्न समाजिक संस्थाओं और संगठनों ने अपने-अपने अंदाज़ में स्वागत कर आयोजन को भव्यता प्रदान की।

झांकियों और DJ धमाल ने खींचा ध्यान:

शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियां, रथों पर सजे राम-लक्ष्मण, सीता और हनुमान जैसे पात्रों की जीवंत प्रस्तुतियां, बच्चों और युवाओं की रामकथा आधारित प्रस्तुतियाँ दर्शकों को मंत्रमुग्ध करती रहीं। बाहुबली महादेव और डमरू दल के नाद ने श्रद्धालुओं के मन में एक अलग ही ऊर्जा का संचार किया। वहीं, विशाल DJ धमाल गाड़ियों ने पूरे मार्ग को उत्सवमय बना दिया।

संस्थाओं और समाजों ने निभाई अहम भूमिका:

चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ और जेसीआई जैसे सेवा संगठनों और सामाजिक संस्थाओं ने जगह-जगह स्वागत द्वार सजाए और श्रद्धालुओं की सेवा कर आयोजन को और भव्य बनाया। अलग-अलग समाजों द्वारा प्रस्तुत की गई झांकियों ने धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

स्टेशन चौक में कुलदीप नरसिंह ने मोर्चा संभाला हुआ था और  साज सज्जा से लेकर हर चीज को भव्य बनाने में अहम भूमिका निभाई।

महिला कर्मा, आदिवासी नृत्य बना विशेष आकर्षण:

शोभायात्रा में आदिवासी समुदाय और महिलाओं द्वारा प्रस्तुत कर्मा नृत्य ने संस्कृति और परंपरा की गूंज को और भी प्रगाढ़ बना दिया। पारंपरिक वेशभूषा और तालबद्ध नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

शांति और सहयोग से सम्पन्न हुआ आयोजन:

पूरे शोभायात्रा मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। पुलिस प्रशासन, नगर निगम और स्वयंसेवकों ने अनुशासित रूप से आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। श्रद्धालुओं में उल्लास था, बच्चों में उत्साह था और पूरे शहर में रामनवमी के पावन पर्व पर भक्ति और सौहार्द्र का माहौल बना रहा। एसपी दिव्यांग पटेल ने भी स्वयं मौजूद रहकर मोर्चा संभाला।

समाजसेवी एवं गण्यमान्य उपस्थित रहे:

इस अवसर पर मुख्य रूप से रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी, महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू,विजय अग्रवाल (पूर्व विधायक), श्रीकांत सोमावार, आशीष ताम्रकार, अशोक यादव, अमित शर्मा, समाजसेवी सुनील अग्रवाल (लेंध्रा), अंकुर बंसल, सुशील रामदास (चेंबर), राजेश अग्रवाल (चेंबर), डॉ राजू अग्रवाल, विकास गुप्ता, विवेक सिंघानिया, मुकेश मित्तल, प्रकाश नायक, सुषमा नायक, नीतेश शर्मा, विजय वीरभान शर्मा, बलबीर शर्मा, रामचंद्र शर्मा, राजेश भारद्वाज, अशोक अग्रवाल (गेरवानी), एमडब्लूएस परिवार सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular