रायगढ़। दीपावली के शुभ अवसर पर शहर के समाजसेवी दीपक डोरा ने छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान उन्होंने मंत्री श्री चौधरी को आगामी अखिल भारतीय एजुकेटेड अग्रवाल युवक–युवती परिचय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया।
यह भव्य सम्मेलन 25 और 26 अक्टूबर को स्थानीय अग्रोहा धाम (जिंदल रोड, रायगढ़) में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश एवं देशभर से अग्रवाल समाज के युवक-युवतियाँ एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
इस अवसर पर दीपक डोरा ने कहा कि “ऐसे आयोजन समाज में एकता, संवाद और प्रगति की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।” वहीं, मंत्री ओ.पी. चौधरी ने भी अग्रवाल समाज द्वारा किए जा रहे इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएँ दीं।












