Tuesday, March 10, 2026
HomeNewsश्रद्धा और भक्ति का संगम: भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीमद्भागवत...

श्रद्धा और भक्ति का संगम: भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, बापोड़िया परिवार द्वारा भव्य आयोजन

रायगढ़। श्रद्धा, आस्था और भक्ति के अद्भुत संगम के साथ रायगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का आरंभ सोमवार 25 अगस्त की सुबह भव्य कलश यात्रा से हुआ।

गांधीगंज राम मंदिर से निकली कलश यात्रा में महिला श्रद्धालुओं ने लाल वस्त्र पहन सिर पर कलश धारण कर मंगलगीत गाती हुई आगे बढ़ीं। इस दौरान जयकारों, शंखनाद, भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कथा का वाचन प.पू. आचार्य श्री कृष्ण भारद्वाज जी महाराज (श्रीधाम वृन्दावन) कर रहे हैं। वे अपने मधुर वाणी और सरल शैली से भागवत के गूढ़ प्रसंगों को भक्तों के हृदय तक पहुँचा रहे हैं।

श्रीमद्भागवत कथा लाइव

पहले दिन का दिव्य कार्यक्रम

सोमवार 25 अगस्त को कलश यात्रा उपरांत कथा का शुभारंभ हुआ। पहले दिन महात्म्य एवं नारद चरित्र का वाचन हो रहा है। श्रद्धालुगण मंत्रोच्चार और भक्ति-संगीत के साथ कथा श्रवण कर आत्मिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव कर रहे है।

आगामी विशेष प्रसंग

• 26 अगस्त (मंगलवार): कपिलोपस्यान चरित्र एवं ध्रुव चरित्र

• 27 अगस्त (बुधवार): प्रह्लाद चरित्र, जड़भरत चरित्र एवं नरसिंह अवतार

• 28 अगस्त (गुरुवार): वामन अवतार, श्री राम प्रसंग एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

• 29 अगस्त (शुक्रवार): श्री कृष्णा बाल लीला, गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग

• 30 अगस्त (शनिवार): उद्धव चरित्र, रुक्मणी विवाह, फूलों की होली

• 31 अगस्त (रविवार): सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, सुखदेव विदाई

कथा के समापन उपरांत 24 सितम्बर को भव्य भण्डारा (महाप्रसाद) का आयोजन किया जाएगा।

श्रद्धालु उमड़े, वातावरण हुआ भक्तिमय

पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर आशीर्वाद पाया। भक्ति-भाव से परिपूर्ण वातावरण में हर कोई स्वयं को धन्य अनुभव कर रहा था। श्रद्धालुओं ने इसे एक ऐसा आयोजन बताया जो आत्मा को शुद्ध करता है और जीवन को आध्यात्मिक दिशा देता है।

कथा का आयोजन स्थल व समय

• स्थान: शाकुंतलम्, पुराना होटल आउटर (पहाड़ मंदिर के पीछे), रायगढ़।

• दिनांक: 25 अगस्त से 31 अगस्त 2025

• समय: प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक।

• कथा व्यास: प.पू. आचार्य श्री कृष्ण भारद्वाज जी महाराज (श्रीधाम वृन्दावन)।

आयोजन परिवार

यह दिव्य आयोजन बापोड़िया परिवार (रायगढ़-राजगांगपुर) द्वारा संपन्न हो रहा है। आयोजन की सफलता और व्यवस्था में परिवार के सभी सदस्यों—प्रमोद, राजेश, गोपाल, दीपक, गौरव, साहिल, प्रतीक, अनुकुल, अनंत, सारांश, ओजस, किशोर, अनिल, मेहुल, अमन, शुभम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

.
.
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles