रायगढ़। आज बिलासपुर में छत्तीसगढ़ राइस मिल एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता भूपेन्द्र सवन्नी (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण – क्रेड़ा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी) ने की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन के विभिन्न पदों हेतु नए दायित्वों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। रायगढ़ जिले के प्रतिष्ठित उद्यमी रमेश अग्रवाल (जगदीश राइस मिल, कोड़तराई) को छत्तीसगढ़ राइस मिल एसोसिएशन का प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। यह रायगढ़ के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि श्री अग्रवाल लंबे समय से राइस इंडस्ट्री में सक्रिय रहते हुए संगठनात्मक और सामाजिक कार्यों में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं।
इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष पद पर कांतिलाल बोथरा और प्रदेश महामंत्री पद पर विष्णु बिंदल को नियुक्त किया गया। बैठक में राज्य भर से एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर रायगढ़ राइस मिल एसोसिएशन ने भी संयुक्त रूप से उन्हें शुभकामनाएं दीं और आगामी कार्यकाल के लिए सफलता की कामना की।














