रायगढ़। दीपावली पर्व के दौरान शहर में बढ़ने वाली भीड़-भाड़ और ट्रैफिक दबाव को देखते हुए रायगढ़ यातायात पुलिस ने सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु महत्वपूर्ण दिशानिर्देश जारी किए हैं। यातायात विभाग ने व्यापारियों, नागरिकों और ग्राहकों से अपील की है कि वे दिए गए नियमों का पालन कर प्रशासन का सहयोग करें, ताकि दीपावली की खुशियों में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
व्यापारियों के लिए दिशा-निर्देश
यातायात पुलिस ने सभी व्यापारी बंधुओं से अनुरोध किया है कि:
1️⃣ अपने प्रतिष्ठान के सामने वालंटियर या गार्ड तैनात करें ताकि अव्यवस्थित पार्किंग को नियंत्रित किया जा सके।
2️⃣ दुकानों के सामान को सड़क या फुटपाथ पर न फैलाएं, न ही बाहर प्रदर्शन करें।
3️⃣ कर्मचारियों के वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करवाएं।
4️⃣ सुरक्षा की दृष्टि से दुकानों के बाहर CCTV कैमरा अनिवार्य रूप से लगाएं।
निर्धारित पार्किंग स्थल
ग्राहकों की सुविधा हेतु यातायात विभाग ने निम्न स्थानों को अस्थायी पार्किंग स्थल के रूप में चिन्हित किया है:
सावडिया भवन प्रांगण
गांधी गंज परिसर
रामलीला मैदान
नगर निगम कॉम्प्लेक्स (पुराना जिला शिक्षा कार्यालय)
श्याम टॉकीज परिसर
एकांगी मार्ग व्यवस्था (वन-वे रूट):
भीड़-भाड़ से बचाव हेतु शहर के कुछ प्रमुख मार्गों को एकांगी मार्ग के रूप में संचालित किया गया है:
1️⃣ हण्डी चौक से हटरी चौक मार्ग प्रवेश प्रतिबंधित
2️⃣ केवड़ाबाड़ी चौक से हटरी चौक मार्ग प्रवेश प्रतिबंधित
3️⃣ गौरीशंकर मंदिर तिराहा से न्यू मार्केट तिराहा प्रवेश प्रतिबंधित
4️⃣ मालधक्का तिराहा से गांधी प्रतिमा तिराहा प्रवेश प्रतिबंधित
डायवर्जन पॉइंट्स:
भीड़ नियंत्रण के लिए निम्न स्थानों पर डायवर्जन व्यवस्था लागू की जाएगी:
गांधी प्रतिमा
रेलवे स्टेशन चौक
शहीद चौक
गोगाराइस मिल
गद्दी चौक
चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित
दीपावली की भीड़ के दौरान इन स्थानों पर चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से निषेध रहेगा:
गांधी प्रतिमा
गोगाराइस मिल
हण्डी चौक
सारंगढ़ चौक (अग्रसेन चौक)
गद्दी चौक
यातायात विभाग ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इन नियमों का पालन कर प्रशासन का सहयोग करें। विभाग का उद्देश्य दीपावली पर्व को सुरक्षित, व्यवस्थित और उल्लासपूर्ण बनाना है।












