कमला नेहरू उद्यान में हुए आयोजन में विशिष्टजनों का किया गया सम्मान
रायगढ़। रायगढ़ दृष्टि व केके फिल्म्स संस्था द्वारा बुधवार 15 अक्टूबर को देश के पूर्व राष्ट्रपति व भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कमला नेहरू उद्यान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें डॉ. कलाम के छायाचित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. कलाम के प्रेरणादायी जीवन, उनके कार्यों और देश के प्रति योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम ने विज्ञान, शिक्षा और राष्ट्रनिर्माण के क्षेत्र में जो मिसाल कायम की, वह हर भारतीय के लिए प्रेरणा स्रोत है।
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवा, देशसेवा, शिक्षा एवं जनहित के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शहर के विशिष्टजनों को रायगढ़ दृष्टि व केके फिल्म्स संस्था की ओर से मोमेंटो, प्रशस्ति-पत्र एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
संस्था के डायरेक्टर कमल शर्मा ने बताया कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के तीर्थ नगरी रामेश्वरम में हुआ था। उन्होंने मई 1998 में पोखरण-द्वितीय परमाणु परीक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसके कारण वे ‘मिसाइलमैन ऑफ इंडिया’ के नाम से प्रसिद्ध हुए। वर्ष 2002 से 2007 तक वे देश के 11वें राष्ट्रपति रहे और राष्ट्रपति बनने से पूर्व ही ‘भारत रत्न’ सम्मान प्राप्त करने वाले तीसरे भारतीय बने।
श्री शर्मा ने बताया कि उनका यह सौभाग्य रहा कि उन्हें डॉ. कलाम से रायपुर प्रवास के दौरान मिलने का अवसर मिला था। उस दौरान डॉ. कलाम ने छत्तीसगढ़ के पर्यटन व संस्कृति पर केंद्रित उनके फोटो एल्बम का अवलोकन किया और उनकी फोटोग्राफी की सराहना करते हुए आगे भी समाज के लिए प्रेरणादायक कार्य करने का उत्साह दिया था।
उन्होंने कहा कि रायगढ़ दृष्टि व केके फिल्म्स संस्था द्वारा हर वर्ष डॉ. कलाम साहब की जयंती और पुण्यतिथि पर इसी प्रकार कार्यक्रम आयोजित कर समाज के उत्कृष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाता है, ताकि डॉ. कलाम के आदर्शों को जनमानस तक पहुंचाया जा सके।
इस अवसर पर दीपक डोरा, राजेश अग्रवाल (पिंटू), संजय खेमका, विमल मित्तल, सुनील मोदी, सरस गोयल, कैलाश अग्रवाल, अनिल गर्ग, सुरेश अग्रवाल, लखीराम अग्रवाल, मिनू बहीदार, संजय जिंदल, मनोज अग्रवाल, मज्जू रतेरिया, धनश्याम रतेरिया, सतीश अग्रवाल, किशन अग्रवाल, सुदेश पाण्डेय, शिव बापोड़िया, अशोक अग्रवाल, विनोद पालीवाल, नवनीत गोयल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, राजेंद्र खालसा, विजय अग्रवाल, अनूप केडिया, चंद्रकांत पंजाबी, हरेंद्र शर्मा, आलोचन गुप्ता, आनंद अग्रवाल, मनोज नाहड़िया, प्रकाश मसंड, दीपक अमलडिया, प्रमोद अग्रवाल, राजेश अग्रवाल (9955) सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।












