• सुरभि मारू ने “द वेडिंग हीरोज” इवेंट में बिखेरी चमक…
रायगढ़। छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित “द वेडिंग हीरोज” नामक मेगा इवेंट मीटअप में वेडिंग इंडस्ट्री से जुड़े फ्रंट से लेकर बैकस्टेज तक के विशेषज्ञों को उनके क्षेत्र में बेहतरीन योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस समारोह में मेकअप आर्टिस्ट, एंकर, इवेंट मैनेजर, फोटोग्राफर, साउंड टेक्नीशियन, कोरियोग्राफर और डेकोरेशन विशेषज्ञ जैसी श्रेणियों में अवॉर्ड्स प्रदान किए गए।
पूरे छत्तीसगढ़ से सैकड़ों नामांकित मेकअप आर्टिस्ट्स में से रायगढ़ की बेटी सुरभि मारू को “आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस इन द फील्ड ऑफ लग्जरी ब्राइडल मेकअप आर्टिस्ट” के प्रतिष्ठित अवॉर्ड से नवाजा गया। यह गौरव रायगढ़ के लिए विशेष उपलब्धि है क्योंकि इस इवेंट में रायगढ़ से केवल सुरभि को ही यह सम्मान मिला।
मेकअप की दुनिया में बनाई अलग पहचान
सुरभि मारू पिछले कई वर्षों से रायगढ़ स्थित बॉम्बे ब्यूटी सैलून एंड मेकअप लाउंज के जरिए ब्राइडल मेकअप के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उनकी “रॉयल और ट्रेंडी लुक्स” के लिए वे खास पहचान रखती हैं। सुरभि का मानना है कि हर दुल्हन का दिन खास होता है और उसे उसकी पर्सनैलिटी के अनुसार कस्टमाइज्ड, ट्रेंडी और परफेक्ट लुक देना ही उनका मकसद है।
उन्होंने बताया, “यह अवॉर्ड मेरे लिए गर्व की बात है और मेरे हर क्लाइंट के भरोसे का परिणाम है। मैं हर दुल्हन को उसके सपनों जैसा लुक देने की कोशिश करती हूं।”
सुरभि बनीं मॉडर्न ट्रेडीशनल ब्राइड’ लुक की पहचान
सुरभि ने आधुनिक और पारंपरिक दुल्हन के लुक को मिलाकर एक नई शैली विकसित की है, जिससे वे ब्राइडल ब्यूटी के क्षेत्र में अलग पहचान बना चुकी हैं। आज वे मॉडर्न-ट्रेडीशनल ब्राइड का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देने के लिए पहचानी जाती हैं।
33 साल पुरानी विरासत
बॉम्बे ब्यूटी सैलून एंड मेकअप लाउंज पिछले 33 वर्षों से रायगढ़ में अफोर्डेबल और लग्जरियस ब्यूटी सर्विसेस उपलब्ध करा रहा है। यह सफलता सुरभि के समर्पण और कला की वह मिसाल है, जिसने रायगढ़ की एक बेटी को छत्तीसगढ़ भर में सबसे खास बना दिया।
सुरभि ने इस अवसर पर द वेडिंग हीरोज, एंकर अमन और दीपक इमैजिन का विशेष आभार जताया है।















