Saturday, March 7, 2026
HomeNewsरायगढ़ की बड़ी उपलब्धि! जल संरक्षण में देशभर में बाजी मारी, मिला...

रायगढ़ की बड़ी उपलब्धि! जल संरक्षण में देशभर में बाजी मारी, मिला 25 लाख का राष्ट्रीय पुरस्कार – जानिए कैसे बना सामूहिक प्रयास सफलता की मिसाल…

रायगढ़। रायगढ़ जिले ने जल संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए ’’जल संचय जन भागीदारी (JSJB) 1.0’’ पुरस्कार के तहत राष्ट्रीय स्तर पर ’’कैटेगरी 03’’ में ’’25 लाख रुपये’’ की पुरस्कार राशि प्राप्त की है। यह उपलब्धि जिले के सामूहिक प्रयासों, समर्पण और जल संरक्षण के प्रति जनसहयोग से संभव हुआ है। जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश एवं सीईओ जिला पंचायत श्री जितेंद्र यादव के मार्गदर्शन में मनरेगा टीम के साथ महिला समूहों एवं जिलेवासियों की सक्रिय भागीदारी के साथ कार्य किया जिससे यह उपलब्धि हासिल हुई।

जल संचय जन भागीदारी 1.0 पुरस्कार जल संरक्षण और प्रबंधन के क्षेत्र में सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए प्रदान किया जाता है। रायगढ़ जिले ने इस दिशा में अपने अभिनव प्रयासों और सामूहिक भागीदारी के माध्यम से जल संरक्षण को एक जन-अभियान में परिवर्तित किया है। अमृत सरोवरों सहित विभिन्न जल संरक्षण परियोजनाओं के तहत जिले ने जल संचय, भूजल संवर्धन के क्षेत्र में कार्य किया है। सीईओ जिला पंचायत श्री जितेंद्र यादव ने इसे जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और कहा कि यह जिला प्रशासन के साथ नरेगा टीम, तकनीकी सहायकों और ग्रामवासियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। हम इस दिशा में अपने प्रयासों को और गति देंगे।

रायगढ़ जिले ने जल संचय जन भागीदारी 1.0 के तहत न केवल तकनीकी दक्षता के साथ कार्य किया बल्कि ग्रामवासियों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अमृत सरोवरों के निर्माण और रखरखाव, वर्षा जल संचय, और भूजल स्तर को बढ़ाने जैसे कार्यों में जिले में जनसहयोग से कार्य किया गया। ग्रामवासियों, विशेष रूप से महिला समूहों, ने इन परियोजनाओं में सक्रिय भागीदारी निभाई, जिससे यह जल संरक्षण का एक सामुदायिक अभियान बना और जिले को यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुआ।

यह पुरस्कार रायगढ़ जिले में जल संचयन के प्रयासों की सिर्फ पहचान ही नहीं दिया है बल्कि भविष्य की कार्ययोजनाओं के लिए भी आधार बनेगा। जिसके अंतर्गत अमृत सरोवरों का निर्माण, जल संचय संरचनाओं का विस्तार, और सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की कार्य योजना है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles