Saturday, March 7, 2026
HomeNewsवरिष्ठ पत्रकारों के सम्मान राशि में दोगुना वृद्धि के निर्णय का स्वागत,...

वरिष्ठ पत्रकारों के सम्मान राशि में दोगुना वृद्धि के निर्णय का स्वागत, रायगढ़ प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव का जताया आभार…

रायगढ़। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ मीडिया कर्मी सम्मान निधि के तहत सेवानिवृत्त हो चुके मीडिया कर्मियों को दी जाने वाली सम्मान राशि में बढ़ोतरी करने पर रायगढ़ प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित कर हर्ष व्यक्त किया है। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद हुई पहली बैठक में नई कैबिनेट ने की महत्वपूर्ण निर्णय लिए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई बैठक में नई कैबिनेट ने वरिष्ठ मीडिया कर्मी सम्मान निधि की सम्मान राशि 10हजार रूपए प्रतिमाह से बढ़ाकर 20 हजार रुपए प्रतिमाह करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया। इस निर्णय से प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों को मिलने वाली सम्मान राशि दोगुनी हो गई है। जिसे पत्रकारों के हित में लिया गया बेहद संवेदनशील निर्णय माना जा रहा है। रायगढ़ प्रेस क्लब ने विष्णुदेव साय सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है। रायगढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष हेमंत थवाईत और सचिव नवीन शर्मा सहित प्रेस क्लब के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों ने पत्रकारों के हित में लिए गए निर्णय को प्रदेश सरकार का पत्रकारों को लेकर संवेदनशील होने की बात कही है। रायगढ़ प्रेस क्लब ने वरिष्ठ पत्रकारों को दिए जाने वाली सम्मान राशि में दोगुना वृद्धि विष्णुदेव साय सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है। रायगढ़ प्रेस क्लब की ओर से कहा गया है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार प्रदेश के पत्रकारों के हितों को लेकर गंभीर है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles