• आइए जानते हैं सांसद राठिया से जुड़ी कुछ खास बातें…

रायगढ़। 12 मई को रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया के जन्मदिन के अवसर पर शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। सुबह से ही उनके निवास पर शुभचिंतकों का आना-जाना शुरू हो गया, जो देर शाम तक अनवरत जारी रहा। उन्हें शुभकामनाएं देने वालों में भाजपा नेताओं के साथ-साथ विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, समाजसेवी, कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल थे।

सांसद राठिया ने सभी शुभचिंतकों का प्रेमपूर्वक और विनम्रता के साथ स्वागत किया और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। लोगों ने उन्हें एक मिलनसार, शांत स्वभाव और हंसमुख नेता बताते हुए कहा कि वे हमेशा सबका ध्यान रखते हैं और सरलता से सभी से जुड़ जाते हैं।

भारी मतों से मिली थी ऐतिहासिक जीत
राधेश्याम राठिया ने 2024 के लोकसभा चुनाव में रायगढ़ सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीतकर संसद पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. मेनका देवी को 2,40,391 वोटों से पराजित किया और कुल 8,82,275 वोट प्राप्त किए, जो उनकी लोकप्रियता का स्पष्ट संकेत है।

एक नजर राधेश्याम राठिया के सार्वजनिक जीवन पर
राधेश्याम राठिया न केवल एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि हैं, बल्कि एक कद्दावर आदिवासी नेता के रूप में भी उन्हें पहचान मिली है। उनका राजनीतिक और सामाजिक जीवन सेवा और संगठन निर्माण के लिए समर्पित रहा है। वे विभिन्न स्तरों पर कई जिम्मेदारियां निभा चुके हैं और जमीनी स्तर से लेकर संसद तक का सफर तय किया है।

राजनीतिक और सामाजिक दायित्व
• जिला महामंत्री, भाजपा किसान मोर्चा, रायगढ़
• जिला सह संयोजक, जनजाति सुरक्षा मंच, रायगढ़
• अध्यक्ष, लघु वनोपज समिति सामारूमा (निर्विरोध)
• सदस्य, परियोजना मंडल, धरमजयगढ़ (2014–2018)
• अध्यक्ष, लघु वनोपज समिति (2017–2021, निर्विरोध)

जनप्रतिनिधि के रूप में 30 वर्षों की सेवा
• उपसरपंच, ग्राम पंचायत छर्राटांगर (1995–2000, निर्विरोध)
• सदस्य, जिला पंचायत रायगढ़ (2000–2005, 2010–2015)
• अध्यक्ष, जनपद पंचायत घरघोड़ा (2005–2010)
• जनपद सदस्य, घरघोड़ा (2015–2020, निर्विरोध)
• सांसद, रायगढ़ लोकसभा (2024 से वर्तमान)

भाजपा संगठन में निभाई अहम भूमिकाएं
• भाजपा जिला कार्यसमिति रायगढ़ के सदस्य (1991–2005)
• अध्यक्ष, भाजपा घरघोड़ा मंडल (2004–2005)
• प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा (2010–2015)
• जिला उपाध्यक्ष, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा, रायगढ़ (2014–2021)
• विधानसभा चुनाव संचालक, धरमजयगढ़ (2023)
सांसद राधेश्याम राठिया का जीवन संघर्ष, समर्पण और सेवा की मिसाल है। जमीनी राजनीति से उठकर उन्होंने जिस तरह जनहित में कार्य किया, वह उन्हें जनता के और करीब ले आया है। जन्मदिवस पर मिली शुभकामनाएं इस बात का प्रतीक हैं कि वे लोगों के दिलों में एक सशक्त, संवेदनशील और कर्मठ नेता के रूप में अपनी जगह बना चुके हैं।

































