रायगढ़। नगर निगम रायगढ़ के महापौर जीवर्धन चौहान ने नगर निगम परिषद (MIC) के सदस्यों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल आठ पार्षदों के नामों को मंजूरी दी गई है, जबकि शेष दो सदस्यों के नामों की घोषणा जल्द की जाएगी।
महापौर चौहान द्वारा घोषित MIC में शामिल पार्षदों के नाम इस प्रकार हैं:
– सुरेश गोयल
– पूनम सोलंकी
– पंकज कंकरवाल
– अशोक यादव
– मुक्तिनाथ प्रसाद
– त्रिवेणी डहरे
– आनंद भगत
– अमित शर्मा
नगर निगम परिषद (MIC) का गठन शहर के विकास कार्यों, नीतियों और प्रशासनिक निर्णयों को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए किया जाता है। महापौर जीवर्धन चौहान ने विश्वास जताया है कि यह नई टीम शहर के हित में कार्य करेगी और रायगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा देगी।
नगर निगम सूत्रों के अनुसार, शेष दो पार्षदों के नामों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। MIC के गठन के बाद, यह समिति नगर निगम से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों को अमल में लाने के लिए काम करेगी।
