रायगढ़। आत्मनिर्भर भारत जैसे महत्वाकांक्षी अभियान को गति देते हुए कैट की रायगढ़ इकाई द्वारा स्टेट बैंक के सहयोग से दिनांक 15 जुलाई को प्रधानमंत्री मुद्रा लोन वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है।
उपरोक्त विषय में जिलाध्यक्ष किशोर तलरेजा एवं युवा कैट के कार्यकारी अध्यक्ष नितेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज रायगढ़ कैट की जिला कार्यकारिणी एवं स्टेट बैंक के अधिकारियों के बीच एक बैठक संपन्न हुई, जिसमें व्यापारिक हितों को ध्यान में रखते हुए बैंकिंग समस्याओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैंक अधिकारियों ने तत्परता से सभी दिक्कतों को सुनते हुए उनके निवारण हेतु सुझाव भी दिए एवं भरोसा दिलाया कि भविष्य में मिलकर इन समस्याओं का हल निकाला जाएगा तथा सुगम और सरल बैंकिंग का प्रयास किया जाएगा।
साथ ही उन्होंने बताया कि आगामी 15 जुलाई को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत लोन वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समय का विशेष ध्यान रखते हुए दिनांक 14 जुलाई (सोमवार) तक जमा किए गए प्रकरणों को योग्यता एवं पात्रता के आधार पर 15 जुलाई को तत्काल लोन अप्रूवल भी किया जाएगा।
नितेश शर्मा ने बताया कि जिस किसी व्यापारी को व्यवसाय के लिए लोन की आवश्यकता है, वह अधिक जानकारी के लिए निम्न नंबरों पर तत्काल संपर्क कर सकते हैं:
* सुनील अग्रवाल (एडवोकेट) – 9425252137
* महेश जेठानी – 9424182933
* नितेश शर्मा – 9827150303
* सुरेश तलरेजा – 9827119444
* सत्यराम साहू – 9893282444
* प्रमोद अग्रवाल (श्याम स्टील) – 9827193720












