• पुसौर पुलिस ने कृषि उपज मंडी के पास ऑनलाइन सट्टा लिखते युवक निरंजन साव को रंगे हाथ पकड़ा…
• रायगढ़ के सट्टा खाईवाल पप्पू बरेठ के लिए 5 प्रतिशत कमीशन पर सट्टा लिखना स्वीकार किया, पप्पू बरेठ पर एक और नामजद एफआईआर…
• एसएसपी शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध कारोबार पर लगातार सख्त प्रहार…
• आरोपी के मोबाइल से व्हाट्सएप पर ₹28,520 का सट्टा हिसाब भेजना मिला, नगद व विवो मोबाइल जप्त…
रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के स्पष्ट दिशा-निर्देशन पर जिले में ऑनलाइन सट्टा, अवैध शराब एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुसौर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए सट्टा पट्टी लिखने वाले को पकड़ा गया है।
पुसौर पुलिस को सूचना मिली थी कि कृषि उपज मंडी पुसौर के पास निरंजन साव नामक व्यक्ति सट्टा पट्टी लिख रहा है। सूचना पर पुसौर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने रायगढ़ के सट्टा खाईवाल पप्पू बरेठ के कहने पर सट्टा लिखना स्वीकार किया तथा बताया कि उसे इसके एवज में 5 प्रतिशत कमीशन मिलता है।
आरोपी के मोबाइल की जांच करने पर व्हाट्सएप के माध्यम से पप्पू बरेठ को ₹28,520 का सट्टा हिसाब भेजना पाया गया। आरोपी के कब्जे से ₹700 नगद एवं एक विवो मोबाइल जप्त किया गया। आरोपी निरंजन साव तथा पप्पू बरेठ के विरुद्ध थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 33/2026 धारा 6(क), 7(1) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। गिरफ्तार आरोपी निरंजन साव पिता बरतराम साव उम्र 58 वर्ष निवासी औरदा को रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक रामकिंकर यादव, प्रधान आरक्षक योगेश उपाध्याय एवं आरक्षक धनुजय चंद बेहरा शामिल रहे।
एसएसपी का सख्त संदेश: एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि “रायगढ़ जिले में सट्टा, अवैध शराब एवं अन्य गैरकानूनी कारोबार करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। ऐसे तत्वों पर पुलिस की कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना निर्भय होकर पुलिस को दें — हर सूचना पर त्वरित और निर्णायक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”












