Thursday, March 12, 2026
HomeNewsरायगढ़ में 16 मार्च को प्लेसमेंट कैंप: शिक्षित युवाओं को निजी कंपनियों...

रायगढ़ में 16 मार्च को प्लेसमेंट कैंप: शिक्षित युवाओं को निजी कंपनियों में नौकरी का मौका…

रायगढ़ / जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 16 मार्च को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायगढ़ में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप प्रातः 10.30 बजे से आयोजित होगा, जिसमें निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा रिक्त पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। कैंप में भाग लेने के लिए आवेदकों का ई-रोजगार पोर्टल में पंजीकृत होना अनिवार्य है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैंप में शामिल हो सकते हैं।

 जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से निजी क्षेत्र मे.स्वतंत्र माईक्रोफिन लिमिटेड नियम आफ डिग्री कालेज लोचन नगर रायगढ़ में फील्ड ऑफिसर एवं कलेक्शन आफिसर, मे.सनसाइन होटल ढिमरापुर रोड जगतपुर में रिसेप्सनिस्ट हाउस कीपिंग एफ एंड बी सर्विस, साउथ इंडियन सेफ, कोल्ड बेकरी सेफ एवं एफ एंड बी मैनेजर तथा मे.अपोलो फार्मेसीज लिमिटेड 6 वां फ्लोर विधानसभा रोड मोवा ओवरब्रिज के पास मोवा रायपुर में फार्मास्टि, असिस्टेन्ट फार्मेसी की रिक्तियों के लिए सीधे चयन की प्रक्रिया की जाएगी। कैंप से संबंधित विस्तृत जानकारी जिला रोजगार कार्यालय रायगढ़ से प्राप्त की जा सकती है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles