रायगढ़। छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई प्रमुख यात्री ट्रेनें आने वाले दिनों में घंटों देरी से रवाना होंगी। यात्रियों की सुविधा और रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को और मज़बूत करने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर रेल मंडल में बड़े स्तर पर कार्य कर रहा है। रायगढ़ रेलवे स्टेशन को चौथी रेल लाइन से जोड़े जाने का काम 31 अगस्त से 15 सितम्बर तक अलग-अलग चरणों में किया जाएगा। इसी कारण से कई गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रेलवे ने इससे पहले 4 अगस्त को प्रभावित ट्रेनों की सूची जारी की थी। अब उसमें संशोधन करते हुए नई जानकारी जारी की गई है। बता दें, बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन परियोजना लगभग 206 किलोमीटर लंबी है, जिसमें से 150 किलोमीटर से ज्यादा कार्य पूरा हो चुका है। यह प्रोजेक्ट उत्तर और दक्षिण भारत को जोड़ने वाले सबसे व्यस्त रेलमार्ग को और सुदृढ़ करेगा।
जानिए कौन-कौन सी ट्रेनें होंगी देरी से रवाना
- 02 सितम्बर 2025 – 18477 पूरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस – 06 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।
- 03 सितम्बर 2025 – 12262 हावड़ा-मुंबई दुरन्तो एक्सप्रेस – 06 घंटे देरी से रवाना होगी।
- 03 सितम्बर 2025 – 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस – 04 घंटे देरी से रवाना होगी।
- 03 सितम्बर 2025 – 20472 पूरी-श्री गंगानगर एक्सप्रेस – 03 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।
- 03 सितम्बर 2025 – 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पूरी उत्कल एक्सप्रेस – 06 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।
- 03 सितम्बर 2025 – 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस – 06 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।
- 02 सितम्बर 2025 – 17007 सिकन्दराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस – 02 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।
- 02 सितम्बर 2025 – 20917 इंदौर-पूरी एक्सप्रेस – 06 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी
यात्रियों से अपील
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का समय अवश्य चेक कर लें और आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक व्यवस्था करें। इस दौरान इंफ्रास्ट्रक्चर के काम से होने वाली असुविधा अस्थायी है, लेकिन इसके पूरा हो जाने के बाद यात्रियों को तेज और सुरक्षित रेल सेवाएं मिलेंगी।












