Wednesday, February 11, 2026
HomeNewsयात्रीगण कृपया ध्यान दें: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें हुई निरस्त,...

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें हुई निरस्त, 7 बीच मार्ग में होंगी समाप्त, देखें पूरी सूची….

रायगढ़। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत गोंदिया स्टेशन पर होने वाले महत्वपूर्ण ट्रैक कार्य के कारण अप्रैल माह में रेल यात्रियों को बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन ने 5 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक 14 ट्रेनों को पूर्णतः निरस्त करने और 7 ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले ही समाप्त करने का निर्णय लिया है।

यह निर्णय गोंदिया स्टेशन की लाइन नंबर-05 (प्लेटफॉर्म-3) पर स्थित वॉशेबल एप्रन को हटाकर उसे बैलेस्टेड ट्रैक में परिवर्तित करने के कार्य के चलते लिया गया है। इस दौरान यूपी मेन लाइन पर लगभग 20 दिनों तक यातायात प्रभावित रहेगा।

रद्द की जाने वाली गाड़ियाँ -:

1) गाड़ी संख्या 18030 (शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल) एक्सप्रेस, शालीमार से 04.04.2026 से 24.04.2026 तक रद्द रहेगी।

2) गाड़ी संख्या 18029 (लोकमान्य तिलक टर्मिनल- शालीमार) एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 06.04.2026 से 26.04.2026 तक रद्द रहेगी।

3) गाड़ी संख्या 12410 (हज़रत निजामुद्दीन-रायगढ़) एक्सप्रेस, हज़रत निजामुद्दीन से 02, 04, 06, 07, 08, 09, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 एवं 22.04.2026 को रद्द रहेगी।

4) गाड़ी संख्या 12409 (रायगढ़-हज़रत निजामुद्दीन) एक्सप्रेस, रायगढ़ से 04, 06, 08, 09, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 एवं 24.04.2026 को रद्द रहेगी।

5) गाड़ी संख्या 18237 (कोरबा – अमृतसर) एक्सप्रेस कोरबा से 05.04.2026 से 25.04.2026 तक रद्द रहेगी।

6) गाड़ी संख्या 18238 (अमृतसर-बिलासपुर) एक्सप्रेस, अमृतसर से 07.04.2026 से 27.04.2026 तक।

7) गाड़ी संख्या 12101 (लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार) एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 04, 06, 07, 10, 11, 13, 14, 17, 18, 20, एवं 21.04.2026 को रद्द रहेगी।

8) गाड़ी संख्या 12102 (शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल) एक्सप्रेस, शालीमार से 06, 08, 09, 12, 13, 15, 16, 19, 20, 22, एवं 23.04.2026 को रद्द रहेगी।

9) गाड़ी संख्या 12807 (विशाखापत्तनम – हज़रत निजामुद्दीन) एक्सप्रेस, विशाखापत्तनम से 05, 07, 08, 09, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22 एवं 23.04.2026 को रद्द रहेगी।

10) गाड़ी संख्या 12808 (हज़रत निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम) एक्सप्रेस, हज़रत निजामुद्दीन से 07, 09, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24 एवं 25.04.2026 को रद्द रहेगी।

11) गाड़ी संख्या 68815 (बल्लारशाह-गोंदिया) मेमू पैसेंजर, बल्लारशाह से 05.04.2026 से 25.04.2026 तक रद्द रहेगी।

12) गाड़ी संख्या 68816 (गोंदिया – बल्लारशाह) मेमू पैसेंजर, गोंदिया से 05.04.2026 से 25.04.2026 तक रद्द रहेगी।

13) गाड़ी संख्या 78805 (गोंदिया – कटंगी) डेमू पैसेंजर, गोंदिया से 05.04.2026 से 25.04.2026 तक रद्द रहेगी।

14) गाड़ी संख्या 78806 (कटंगी-गोंदिया) डेमू पैसेंजर, कटंगी से 05.04.2026 से 25.04.2026 तक रद्द रहेगी।

गंतव्य से पहले समाप्त/नियंत्रित होने वाली गाड़ियाँ -:

1) गाड़ी संख्या 68802 (गोंदिया – बल्लारशाह) पैसेंजर दिनांक – 05.04.2026 से 25.04.2026 तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी एवं गोंदिया – हिरदामाली के मध्य रद्द रहेगी।

2) गाड़ी संख्या 68803 (बल्लारशाह – गोंदिया) पैसेंजर दिनांक – 05.04.2026 से 25.04.2026 तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी एवं हिरदामाली – गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।

3) गाड़ी संख्या 68804 (गोंदिया – बल्लारशाह) पैसेंजर दिनांक – 05.04.2026 से 25.04.2026 तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी एवं गोंदिया – हिरदामाली के मध्य रद्द रहेगी।

4) गाड़ी संख्या 68805 (चांदाफोर्ट – गोंदिया) पैसेंजर दिनांक – 05.04.2026 से 25.04.2026 तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी एवं हिरदामाली – गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।

5) गाड़ी संख्या 68806 (गोंदिया – वड्सा) पैसेंजर दिनांक – 05.04.2026 से 25.04.2026 तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी एवं गोंदिया – हिरदामाली के मध्य रद्द रहेगी।

6) गाड़ी संख्या 15231 ( बरौनी – गोंदिया) एक्सप्रेस दिनांक – 04.04.2026 से 25.04.2026 तक दुर्ग में नियंत्रित की जाएगी एवं दुर्ग – गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।

7) गाड़ी संख्या 15232 (गोंदिया – बरौनी) एक्सप्रेस दिनांक – 05.04.2026 से 26.04.2026 तक दुर्ग में नियंत्रित की जाएगी एवं गोंदिया – दुर्ग के मध्य रद्द रहेगी।

⚠️ यात्रा से पहले यह जरूर करें

टिकट बुकिंग से पहले ट्रेन की वर्तमान स्थिति जांच लें।
वैकल्पिक मार्ग या अन्य ट्रेनों की जानकारी प्राप्त करें।
ऑनलाइन माध्यम या नजदीकी रेलवे स्टेशन से अपडेट लें।

✍️ रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से सहयोग की अपील की है। यदि आपकी यात्रा अप्रैल माह में निर्धारित है, तो घर से निकलने से पहले ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles