धमतरी/रायगढ़। भरण-पोषण (Maintenance) प्रकरण में महीनों से कोर्ट में अनुपस्थित चल रहे परविंदर सिंह खालसा पिता अजित सिंह खालसा, निवासी धमतरी को पुलिस ने धमतरी से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बुधवार को पुलिस टीम ने धमतरी क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया।
परविंदर सिंह खालसा पर 17,50,000 रुपये भरण-पोषण राशि का भुगतान न करने का आरोप है। कोर्ट द्वारा कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ। लगातार गैर-हाजिरी के चलते अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहाँ सुनवाई के बाद उसे जेल भेजने का आदेश दिया गया।












