Saturday, March 7, 2026
HomeNewsपंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान, यतियतन लाल सम्मान एवं महाराजा अग्रसेन सम्मान के...

पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान, यतियतन लाल सम्मान एवं महाराजा अग्रसेन सम्मान के लिए 20 सितम्बर तक मंगाए गए आवेदन…

रायगढ़/ छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय रायपुर द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार अंतर्गत पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान एवं यतियतन लाल सम्मान तथा अखिल भारतीय पुरस्कार अंतर्गत महाराजा अग्रसेन सम्मान के लिए 20 सितम्बर 2025 तक आवेदन मंगाए गए है। आवेदक जिस जिले का निवासी हो उस जिले के कलेक्टर को अपनी प्रविष्टि निर्धारित अंतिम तिथि तक प्रस्तुत कर सकेगा। सीधे विभाग को प्राप्त प्रविष्टि पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। रायगढ़ जिले के इच्छुक आवेदक नियत तिथि एवं समय पर कार्यालय कलेक्टर, जिला रायगढ़ में आवेदन जमा कर सकते है।

पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान-2025
राज्य शासन ने सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों में किये गये अभिनव प्रयास के लिए सम्मानित करने और उनमें एक राष्ट्रीय कीर्तिमान विक सित करने की दृष्टि से राज्य स्तरीय पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान की स्थापना की है। वर्ष 2025 के लिए उक्त पुरस्कार प्राप्त करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के एक व्यक्ति / एक संस्था के चयन हेतु सर्वसंबंधितों से आवेदन मंगाए गए है। उक्त पुरस्कार की राशि रूपये 2.00 लाख (दो लाख रूपये) चयनित व्यक्ति/संस्था को नगद, सम्मान प्रतीक चिन्ह से युक्त पट्टिका एवं प्रमाण पत्र भी प्रशस्ति के रूप में दी जाएगी।

यतियतन लाल सम्मान-2025

राज्य शासन ने अहिंसा एवं गौ रक्षा के क्षेत्र में किये गये अविस्मरणीय कार्य, सेवाओं तथा अभिनव प्रयास के लिए सम्मानित करने और उनमें एक राष्ट्रीय कीर्तिमान विकसित करने की दृष्टि से राज्य स्तरीय यतियतन लाल सम्मान की स्थापना की है। वर्ष 2025 के लिए उक्त पुरस्कार प्राप्त करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के एक व्यक्ति / एक संस्था के चयन हेतु सर्वसंबंधितों से आवेदन मंगाए गए है। उक्त पुरस्कार की राशि रूपये 2.00 लाख (दो लाख रूपये) चयनित व्यक्ति को नगद, सम्मान प्रतीक चिन्ह से युक्त पट्टिका एवं प्रमाण पत्र भी प्रशस्ति के रूप में दी जाएगी।

महाराजा अग्रसेन सम्मान-2025

राज्य शासन ने सामाजिक, समरसता यथा सभी वर्गो में समभाव, सौहार्द, समाज सेवा के स्थाई कार्य जैसे अस्पताल, धर्मशाला, पेयजल, स्वच्छता एवं सामाजिक विकास के अन्य स्थाई स्वरूप के कार्यो में जनभागीदारी को बढ़ावा देने, सामाजिक चेतना का अच्छा वातावरण विकसित करने के योगदान को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से अखिल भारतीय महाराजा अग्रसेन सम्मान की स्थापना की है। वर्ष 2025 के लिए उक्त पुरस्कार प्राप्त करने के लिए एक व्यक्ति के चयन हेतु सर्वसंबंधितों से आवेदन मंगाए गए है। उक्त पुरस्कार की राशि रूपये 2.00 लाख (दो लाख रूपये) चयनित व्यक्ति को नगद, सम्मान प्रतीक चिन्ह से युक्त पट्टिका एवं प्रमाण पत्र भी प्रशस्ति के रूप में दी जायेगी।

उक्त पुरस्कार राज्य शासन द्वारा नियुक्त निर्णायक मंडल (जूरी) द्वारा चयन होने पर ही दिया जाएगा। पुरस्कार हेतु प्रविष्टि निम्नांकित अपेक्षाओं की पूर्ति कर प्रस्तुत की जाए। व्यक्ति/संस्था का पूर्ण परिचय। सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक क्षेत्र में अभिनव प्रयत्नों के लिए किए गए कार्यो की सप्रमाण विस्तृत जानकारी। यदि कोई अन्य पुरस्कार प्राप्त किया हो तो उसका विवरण, सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य तथा इसके सैद्धांतिक पक्ष के विषय में प्रकाशित साहित्य की सत्यापित फोटो प्रति, सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के संबंध में प्रख्यात पत्र/ पत्रिकाओं /ग्रंथ के माध्यम से उपलब्ध साहित्य, चयन होने की दशा में सम्मान ग्रहण करने के बारे में व्यक्ति की लिखित सहमति, यदि आवेदक राज्य अथवा केन्द्र शासन के किसी विभाग, निगम/मंडल में सेवारत हो तो उसका स्पष्ट उल्लेख प्रविष्टि में किया जाए।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles