रायगढ़। भाजपा जनकल्याण मंच द्वारा संगठनात्मक विस्तार के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। समाज और राष्ट्रहित में निरंतर सक्रिय सेवाओं को दृष्टिगत रखते हुए परमजीत सिंह भाटिया को छत्तीसगढ़ प्रदेश मंत्री के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति मंच के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रचारक पिंटू सिंह की अनुशंसा पर की गई हैं।
यह निर्णय भाजपा जनकल्याण मंच के भाजपा जनकल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक दर्शन आर. शाह द्वारा लिया गया। नियुक्ति पत्र में श्री भाटिया के सामाजिक सरोकारों, संगठन के प्रति समर्पण और राष्ट्रहित में किए गए योगदान की सराहना की गई है।
नई भूमिका के तहत श्री भाटिया को संगठन के उद्देश्यों और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इसमें भाजपा जनकल्याण मंच के साथ-साथ भारतीय संविधान में निहित मूल्यों और सिद्धांतों के प्रति निष्पक्ष रूप से कार्य करना भी शामिल है।
साथ ही संगठन के पाँच प्रमुख सिद्धांत: राष्ट्रवाद एवं राष्ट्रीय अखंडता, लोकतंत्र, सकारात्मक पंथ-निरपेक्षता (सर्व धर्म समभाव), गांधीवादी समाजवाद तथा सामाजिक-आर्थिक न्याय—को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने का दायित्व भी उन्हें सौंपा गया है।
संगठन ने अपेक्षा व्यक्त की है कि परमजीत सिंह भाटिया पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करते हुए मंच के लक्ष्यों को नई गति प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक श्री दर्शन आर. शाह ने श्री भाटिया को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।













