Saturday, February 28, 2026
HomeNewsऑपरेशन_आघात : होली के मद्देनजर रायगढ़ पुलिस की अवैध शराब पर ताबड़तोड़...

ऑपरेशन_आघात : होली के मद्देनजर रायगढ़ पुलिस की अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई — 48 घंटे में 11 प्रकरण दर्ज, 204 लीटर महुआ शराब जब्त, 11 आरोपी गिरफ्तार….

🚨 एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर खरसिया, घरघोड़ा, लैलूंगा, भूपदेवपुर और धरमजयगढ़ क्षेत्रों में लगातार छापेमारी….

🚨 आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर भेजा गया जेल, अवैध शराब कारोबारियों पर पुलिस की कड़ी निगरानी….

🚨 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — होली में अवैध शराब बनाने, बेचने वालों पर पुलिस की निगाह, ऐसे आरोपियों पर होगी कड़ी कार्रवाई होगी….

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर होली पर्व के मद्देनजर जिले में “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पिछले 48 घंटों के भीतर थाना खरसिया में 03, थाना घरघोड़ा में 03, थाना लैलूंगा में 02, थाना भूपदेवपुर में 02 तथा थाना धरमजयगढ़ में 01 बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 11 प्रकरण दर्ज किए गए। इन कार्रवाइयों में कुल 204 लीटर अवैध महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹29,050 है, जब्त की गई तथा 11 आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

  ➡️ थाना खरसिया क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान ग्राम देहजरी निवासी आरोपी शंकर नारायण बंजारे पिता घासीराम बंजारे उम्र 32 वर्ष के कब्जे से एक 05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन एवं एक 02 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक बोतल में भरी कुल 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती ₹1400 जब्त की गई। इसी प्रकार आरोपी धनीदास बैरागी पिता स्व. पिताम्बर दास बैरागी उम्र 43 वर्ष निवासी देहजरी ऐड़ू पुल के कब्जे से एक 05 लीटर जरीकेन एवं एक 02 लीटर प्लास्टिक बोतल में भरी कुल 07 लीटर महुआ शराब कीमती ₹1400 जब्त की गई। वहीं आरोपी अमित कुमार एक्का पिता मिलाप राम एक्का उम्र 33 वर्ष निवासी देहजरी ऐड़ू पुल के कब्जे से एक 05 लीटर जरीकेन एवं एक 01 लीटर प्लास्टिक बोतल में भरी कुल 06 लीटर महुआ शराब कीमती ₹1200 जब्त की गई।

  ➡️ थाना घरघोड़ा क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान ग्राम अमलीडीह निवासी आरोपी लब्दू राठिया पिता गाडा साय राठिया उम्र 75 वर्ष के कब्जे से एक 15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरी 15 लीटर महुआ शराब कीमती ₹2250 जब्त की गई। ग्राम छोटे गुमड़ा निवासी आरोपी जागेश्वर डनसेना पिता स्व. सुखराम डनसेना उम्र 43 वर्ष के कब्जे से दो प्लास्टिक बाल्टी में 40 लीटर एवं एक प्लास्टिक जरीकेन में 12 लीटर सहित कुल 52 लीटर महुआ शराब कीमती ₹7800 जब्त की गई। इसी प्रकार आरोपी मनमोहन डनसेना पिता स्व. छेदीलाल डनसेना उम्र 25 वर्ष निवासी छोटे गुमड़ा के कब्जे से तीन प्लास्टिक जरीकेन में 45 लीटर एवं एक जरीकेन में 06 लीटर सहित कुल 51 लीटर महुआ शराब कीमती ₹7650 जब्त की गई।

  ➡️ थाना भूपदेवपुर क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान ग्राम केराझर निवासी आरोपी सालिक राम मांझी पिता स्व. मंगल सिंह उम्र 20 वर्ष के कब्जे से एक 10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरी 07 लीटर महुआ शराब कीमती ₹700 जब्त की गई। इसी प्रकार ग्राम रक्सापाली निवासी आरोपी पप्पु कुमार भटपहरे पिता गनपत राम भटपहरे उम्र 25 वर्ष के कब्जे से एक 10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरी 06 लीटर महुआ शराब कीमती ₹600 जब्त की गई।

  ➡️ थाना धरमजयगढ़ क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान पतरापारा वार्ड क्रमांक 08 निवासी आरोपी कविता सिंह पति दारा सिंह उम्र 35 वर्ष के कब्जे से चार प्लास्टिक जरीकेन में 20 लीटर एवं एक जरीकेन में 05 लीटर सहित कुल 25 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती ₹2500 जब्त की गई।

  ➡️ थाना लैलूंगा क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान ग्राम सरडेगा निवासी आरोपी मनुराम मांझी पिता स्व. चमरसाय मांझी उम्र 30 वर्ष के कब्जे से एक 10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरी 10 लीटर महुआ शराब कीमती ₹1000 जब्त की गई। वहीं ग्राम रूपडेगा भालूकोना निवासी आरोपी मनोज तिग्गा पिता रातुराम तिग्गा उम्र 48 वर्ष के कब्जे से एक 20 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरी 18 लीटर महुआ शराब कीमती ₹1800 जब्त की गई।

👉 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

 “होली पर्व के दौरान अवैध शराब का निर्माण और परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। आम नागरिकों से अपील है कि अवैध शराब के संबंध में कोई भी सूचना तत्काल पुलिस को दें।”

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles