Sunday, February 15, 2026
HomeNewsमहाशिवरात्रि पर भोलेनाथ की भव्य बारात, भूत-प्रेत, अघोरी और भक्तों का अद्भुत...

महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ की भव्य बारात, भूत-प्रेत, अघोरी और भक्तों का अद्भुत नज़ारा..देखे तस्वीरें 📸…

रायगढ़। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर में भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं के साथ भूत-पिशाच, अघोरी साधु और शिवगणों की झांकी ने माहौल को अलौकिक बना दिया।

बारात की शुरुआत गौरी शंकर मंदिर, भरत कूप मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों से हुई। ढोल-नगाड़ों की गूंज, श्रद्धालुओं के हर-हर महादेव के जयकारे और शिवभक्तों की अनूठी वेशभूषा ने पूरे शहर को शिवमय कर दिया। रायगढ़ के प्रमुख मार्गों से गुजरती इस बारात में शिव तांडव का दृश्य देखने लायक था।

बारात में सुप्रसिद्ध चाहत धुमाल, अघोरी एवं शिव-पार्वती झांकी (मेरठ), JB मेलोडी (ओड़िया धुमाल), राधा-कृष्ण नृत्य झांकी (वृंदावन), बाहुबली हनुमान (जयपुर), गोरिल्ला झांकी (बिलासपुर), कर्मा नृत्य (धरमजयगढ़), भव्य आतिशबाज़ी, भगवान शिव की विशेष बग्गी, बाहुबली नंदी, लाइट छतरी, भव्य शिव झांकी, ढोल वादक-बैंड पार्टी और भूत-पिशाचों की टोली शामिल थी।

श्रद्धालुओं ने जगह-जगह शिव बारात का स्वागत किया और भोलेनाथ को बेलपत्र, फूल और जल चढ़ाकर आशीर्वाद लिया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles