रायगढ़। शहरवासी इस रविवार फिटनेस और उत्साह से सराबोर होने वाले हैं। श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत मार्निंग वॉकर सोसाइटीज़ (MWS) की ओर से 14 सितम्बर की सुबह कमला नेहरू पार्क में विशेष ज़ुम्बा प्रोग्राम और दिलचस्प वन मिनट चैलेंज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में केवल प्रतिभागी ही नहीं बल्कि ऑडियंस भी सक्रिय रूप से भाग ले सकेंगे। पुश-अप्स, स्क्वैट्स एंड होल्ड, प्लैंक एंड होल्ड और बैलेंसिंग पोज़ सहित कई शारीरिक चुनौतियाँ प्रतिभागियों का इंतजार कर रही हैं। विजेताओं को आकर्षक सरप्राइज़ प्राइज भी दिए जाएंगे।
सुबह 6 बजे से शुरू हो रहे इस आयोजन में फिटनेस और मनोरंजन का ऐसा संगम होगा जो हर उम्र के लोगों को ऊर्जा और जोश से भर देगा। आयोजकों का कहना है कि यह प्रतियोगिता लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगी और साथ ही सामूहिक सहभागिता का आनंद भी देगी।
कार्यक्रम विवरण
📅 तारीख: 14 सितम्बर 2025, रविवार
⏰ समय: सुबह 6:00 बजे
📍 स्थान: कमला नेहरू पार्क, रायगढ़
कार्यक्रम से जुड़ी अधिक जानकारी एवं पंजीयन हेतु इच्छुक प्रतिभागी शिव बापोड़िया (97520 88811), आयुष मोदी (90989 93999), रिचा अग्रवाल (83194 59473) एवं रिया अग्रवाल (93409 89114) से संपर्क कर सकते हैं।
यह आयोजन श्री अग्रसेन जयंती आयोजन समिति, रायगढ़ (छ.ग.) के सहयोग से हो रहा है।













