रायगढ़। कोतरा रोड निवासी एवं श्री भरत कूप मंदिर के पूर्व पुजारी स्व. श्री बैजनाथ शर्मा जी की धर्मपत्नी, धर्मपरायण महिला श्रीमती नारायणी देवी शर्मा (80 वर्ष) का निधन 9 फरवरी की देर शाम लगभग 7 बजे हो गया था।
उनका बारहवां, प्रसाद एवं ब्राह्मण भोज आज दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा, वहीं पगड़ी रस्म आज दिनांक 21 फरवरी 2025 को उनके स्थानीय निवास, गुरु कृपा बिल्डिंग, सुभाष नगर कॉलोनी, कोतरा रोड रायगढ़ में शाम 4 बजे संपन्न होगी।
वे श्री कैलाश शर्मा एवं श्री कमल शर्मा (छायाकार) जी की माताजी तथा गणेश शर्मा, दिव्यांशु शर्मा और गौरव शर्मा की दादी थीं।












