रायगढ़। चालू वर्षा मौसम में रायगढ़ जिले में 7 जुलाई तक 426.9 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 9.7 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले के रायगढ़ तहसील में 545.7 मिली मीटर, पुसौर में 487.8, खरसिया में 442, घरघोड़ा में 406.2, तमनार में 300.2, लैलूंगा में 380.7, मुकडेगा में 434, धरमजयगढ़ में 333.9, छाल में 437.6 एवं कापू में 500.5 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 291.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 447.8 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 113.7 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।












