रायपुर। चुनाव से पहले प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए डिप्टी कलेक्टर और अपर कलेक्टर रैंक के 63 अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इस फेरबदल में रायगढ़ जिले के तीन प्रमुख अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है।
रायगढ़ के अपर कलेक्टर दीगेश पटेल को पाठ्य पुस्तक निगम, रायपुर में महाप्रबंधक के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, रायगढ़ की अपर कलेक्टर सुश्री रिचा ठाकुर को गरियाबंद जिले में अपर कलेक्टर के रूप में भेजा गया है। इसके अलावा, रायगढ़ के डिप्टी कलेक्टर शशिकांत कुर्रे का स्थानांतरण बीजापुर जिले में डिप्टी कलेक्टर के पद पर किया गया है।




इसके साथ ही, तीन अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश को निरस्त कर दिया गया है और उन्हें पूर्ववत उनके पदों पर बहाल कर दिया गया है। इनमें शिव कुमार बनर्जी को अपर कलेक्टर बिलासपुर, महेश शर्मा को डिप्टी कलेक्टर रायगढ़, और रमेश कुमार मोर को डिप्टी कलेक्टर रायगढ़ में नियुक्त किया गया है। वर्तमान में शिव कुमार बनर्जी उप सचिव मंत्रालय, महेश शर्मा डिप्टी कलेक्टर बिलासपुर, और रमेश कुमार मोर डिप्टी कलेक्टर खैरागढ़ के पद पर कार्यरत थे।
आदेश के तहत स्थानांतरित सभी अधिकारियों को शीघ्र ही अपने नए कार्यक्षेत्र में कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
यह प्रशासनिक बदलाव आगामी चुनावों की तैयारी और बेहतर प्रशासनिक कार्यक्षमता सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार का एक अहम कदम माना जा रहा है।

