
रायगढ़। छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश सिंह ने शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं केके फिल्म्स के डायरेक्टर कमल किशोर शर्मा को फाउंडेशन का रायगढ़ जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संस्था की संरक्षक एएसपी सुरेशा चौबे एवं महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह की अनुशंसा पर की गई है।
छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन एक गैर-राजनीतिक संस्था है, जो शिक्षा का अधिकार, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, यौन उत्पीड़न, देह व्यापार, भ्रष्टाचार, बाल विवाह, बाल-मजदूरी, वन्य प्राणी संरक्षण जैसे विषयों पर जनजागरूकता लाने का प्रयास करती है। संस्था ये सभी कार्य शासन-प्रशासन के सहयोग से करती है। वर्तमान में यह फाउंडेशन प्रदेश के 29 जिलों में सक्रिय है।
संस्था की संरक्षक एएसपी सुरेशा चौबे एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश सिंह ने कमल किशोर शर्मा को रायगढ़ जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपते हुए विश्वास जताया है कि वे पूरी निष्ठा से फाउंडेशन के उद्देश्यों का पालन करते हुए जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। साथ ही वे फाउंडेशन के विस्तार एवं नियमों के पालन में भी अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन करेंगे।
श्री शर्मा की नियुक्ति पर संस्था की संरक्षक एएसपी सुरेशा चौबे, प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश सिंह, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीएम सोनी, डॉ. गुरुप्रीत कौर (महिला विंग), कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र यादव, डॉ. सुषमा पांडेय (महिला विंग), प्रदेश महासचिव सुशील मलिक, एड. उज्ज्वला क्षत्री (महिला विंग), प्रदेश सचिव अमरजीत सिंह सलूजा, मीना कौर (महिला विंग), विधिक सलाहकार एड. रविंदर सिंह छाबरा, एड. बिंदिया गौस्वामी (महिला विंग), प्रमुख कोषाध्यक्ष विशाल सिंहदेव एवं सारिका यादव (महिला विंग) ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।










