Wednesday, March 4, 2026
HomeNewsस्वदेशी अपना कर भारत को आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान:- जगन्नाथ पाणिग्रही...

स्वदेशी अपना कर भारत को आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान:- जगन्नाथ पाणिग्रही…

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता

रायगढ़:- आत्म आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही ने जिला भाजपा अध्यक्ष अरूणधर दीवान, महामंत्री जतिन साव, विकास केडिया, पूर्व महामंत्री सतीश बेहरा की मौजूदगी में मीडिया से जुड़े साथियों को शारदीय नवरात्र एवं आने वाले दिनों में दीपावली की बधाई शुभकामनाए देते हुए कहा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश आत्मनिर्भर भारत की ओर तेजी से अग्रसर है। हाल के ऐतिहासिक जीएसटी क्रांति और उससे पहले आयकर की दरों में ऐतिहासिक छूट देकर, सभी तरह के कर कानूनों का सरलीकरण कर मोदीजी ने ‘विकसित भारत’ की राह को प्रशस्त किया है। नागरिकों को राहत, व्यापार सुगमता, कर सरलीकरण का अंतिम ध्येय भारत को विकसित बना देश के 150 करोड़ नागरिकों का जीवन आसान बना कर, उनके जीवन को संवारने का ध्येय लेकर मोदीजी काम कर रहे हैं। प्रधान मंत्री मोदी जी ने कोरोना की वैश्विक महामारी के समय सबसे पहले ‘आत्मनिर्भर भारत’ का मंत्र दिया था। उस समय की भयानक आपदा को भी ऐसा अवसर बना देना, किसी चमत्कारिक नेतृत्व के वश की ही बात है। माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा दिया गया ‘आत्मनिर्भर भारत’ का संकल्प सिर्फ एक संकल्प नहीं, बल्कि देशभक्ति की अभिव्यक्ति भी है। जगन्नाथ पाणिग्रही ने कहा मोदीजी के इस मूलमंत्र को अपना कर पार्टी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान शुरू किया है। यह अभियान 25 सितंबर पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती से प्रारम्भ हुआ है और 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ निर्माता, भारत रत्न श्रद्धेय अटल जी की जयंती तक यह चलेगा। हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी की भावना के साथ इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन और आत्मनिर्भर भार संकल्प रथ यात्रा जैसी कई गतिविधियों की योजना बनाई गई है। इस अभियान का उद्देश्य ‘वोकल फॉर लोकल’ के संदेश को हर भारतीय तक पहुँचाना है। पिछले एक दशक से प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश में स्वदेशी को लेकर जिस तेजी से काम हुआ है उसका असर सैन्य उपकरणों के निर्यात से लेकर अंतरिक्ष, वैक्सीन हर जगह भारत की बढ़ती धाक के रूप में देखा जा सकता है यदि सिर्फ रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को देखें तो 2014 से पहले जहां हम पड़े पैमाने पर आयात पर निर्भर थे वहीं अब आत्मनिर्भर होते हुए रक्षा निर्यातक बन चुके हैं

भारत का रक्षा निर्यात वित्त वर्ष 2014-15 में 1 हजार 941 करोड़ रुपए से बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में 23 हजार 622 करोड़ रुपए हो गया है। आज हमारे देश ने विश्व के तीसरे सबसे बड़े स्टार्ट अप इको सिस्टम के रूप में स्थापित कर लिया है. जहां 17 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिले हैं।

भारत में 100 से अधिक यूनिकॉर्न आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का प्रतीक हैं। सही अर्थ में हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से अंत्योदय के उद्देश्य को भी पूरा कर रहे हैं।आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को पूरा करने के लिए न्यूनतम सरकार अधिकतम शासन के ध्येय पर चलते हुए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में आर्थिक और नीतिगत सुधारों का जो दौर चल रहा है, उसका सबसे अधिक लाभ गरीब, किसान, महिलाओं, मध्यम वर्ग को मिला है। जिला भाजपा अध्यक्ष अरूण धर दीवान ने कहा जीएसटी सुधार लागू होने के बाद बाज़ारों में जिस तरह का उत्साह देखने मिल रहा है, वह अद्भुत है।लोगों में जीएसटी 2.0 और स्वदेशी उत्पादों को लेकर विशेष उत्साह है। पार्टी के कार्यकर्ता व्यापारियों से भेंट कर उन्हें भी स्वदेशी और आत्मनिर्भरता का लिए प्रेरित कर रहे है ।सभी आज इस बात पर एकमत है कि हम स्वदेश निर्मित उत्पादों से आत्मनिर्भर होकर विकसित भारत का स्वप्न साकार करेंगे।

वर्तमान में भारत विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था है। इस दशक के अंत तक हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। छत्तीसगढ़ का जीएसडीपी भी पांच वर्ष में दुगना कर उसे 10 लाख करोड़ करने का लक्ष्य लेकर कार्य कर रहे हैं। यह लक्ष्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के निर्णायक शासन, दूरदर्शी सुधारों से संभव होगा। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान महात्मा गांधी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शो से प्रेरणा लेते हुए, भारत की संस्कृति, परंपरा और आत्मा को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प है। इस अभियान के तहत ‘वोकल फॉर लोकल’ के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरे देश में रथ यात्राएं, सम्मेलन, प्रदर्शनी और स्वदेशी मेले आयोजित किए जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। हमारा लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ आत्मनिर्भर भारत का अग्रणी राज्य बने। इसके लिए स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाज़ार से जोड़ने की रणनीति पर कार्य किया जा रहा है। यहां की समृद्ध संस्कृति, परंपरागत कला, शिल्प और संसाधन आत्मनिर्भरता के सशक्त उदाहरण हैं। बस्तर की लोक कला, चांपा का कोसा और जशपुर की कॉफी अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। महिला स्व-सहायता समूहों ने हर्बल उत्पादों को राष्ट्रीय बाजार तक पहुँचाया है। बस्तर आर्ट, डोकरा, टेराकोटा जैसी कलाएं भारत की सांस्कृतिक आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन रही हैं। जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर हम अपने किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बना रहे हैं। भाजपा नेताओं ने अपील करते हुए कहा हर भारतीय को स्वदेशी के महायज्ञ में अपनी आहुति देनी है। मैं स्वदेशी उपयोग में लाता हूं।यही भावना आत्मनिर्भर भारत का मूल है। जैसे स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन बनाकर देश की स्वच्छ करने की दिशा में काम किया गया उसी तरह स्वदेशी को भी जनांदोलन बनाए जाने में मीडिया की भूमिका सराहनीय है। श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में आर्थिक और नीतिगत सुधारों का जी दौर चल रहा है, उसका सबसे अधिक लाभ गरीब, किसान, महिलाओं, मध्यम वर्ग को मिला है।दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं का अधिक से अधिक प्रयोग देशभक्ति और राष्ट्र की सेवा का भी माध्यम है। आइए देशसेवा के उपक्रम स्वदेशी को आत्मसात करें और विकसित भारत तथा विकसित छत्तीसगढ़ के स्वप्न को साकार करें। सभी पत्रकार साथियों मीडिया से जुड़ी संस्थाओं के माध्यमसे आह्वान करते हुए कहा नवरात्रि, दशहरा, दीपावली और आगामी त्योहारों के अवसर पर यह एक सुनहरा मौका है, जब हम स्वदेशी वस्तुओं को अपनाकर बचत भी करें और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ाएं। हम सभी मिलकर आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लें। प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय कार्यसमिति एसटी मोर्चा से श्रीकांत सोमावार, जिला भाजपा के,जिला भाजपा उपाध्यक्ष अरुण कातोरे,विलिस गुप्ता,मीडिया प्रभारी गणेश अग्रवाल,मंत्री पावन अग्रवाल,सह प्रवक्ता अशोक अग्रवाल,मण्डल अध्यक्ष संजय अग्रवाल सुमीत शर्मा की मौजूदगी रही

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles