Wednesday, July 23, 2025
HomeNewsरायगढ़ में अज्ञात कारणों से महिला ने की आत्महत्या, नाश्ता नहीं बनाने...

रायगढ़ में अज्ञात कारणों से महिला ने की आत्महत्या, नाश्ता नहीं बनाने को लेकर हुई थी कहासुनी…

रायगढ़। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अटल विहार कॉलोनी, कोतरा रोड़ में सोमवार सुबह एक महिला ने अज्ञात कारणों से अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, अटल विहार कॉलोनी के एस ब्लॉक के कमरा नंबर-201 में रहने वाले सतीश साहू की पत्नी ममता साहू (गृहिणी) ने अपने घर में सिलिंग फैन से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मूलतः बिलासपुर जिले के जरोंधा गांव निवासी सतीश साहू वर्तमान में रायगढ़ के अटल विहार कॉलोनी में रहकर कैट जेसीबी कंपनी में कार्यरत हैं।

बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह नाश्ता नहीं बनाने की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। प्राथमिक रूप से माना जा रहा है कि इसी तनाव के चलते ममता ने आत्मघाती कदम उठाया होगा।

घटना के समय जब सतीश ने ममता को फांसी पर लटका देखा, तो तत्काल फंदा काटकर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थीं। इसके बाद सतीश ने तत्काल सिटी कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग पंचनामा की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस आत्महत्या के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles