Monday, March 2, 2026
HomeNewsब्राह्मण सेवा समिति की अहम बैठक संपन्न: 7 मार्च को होली मिलन,...

ब्राह्मण सेवा समिति की अहम बैठक संपन्न: 7 मार्च को होली मिलन, आगामी आयोजनों की भव्य रूपरेखा तय…

• रामनवमी व परशुराम जयंती भव्य रूप से मनाने का निर्णय…

रायगढ़। भगवान परशुराम मंदिर परिसर में रविवार शाम ब्राह्मण सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष प्रवीण शर्मा के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में आगामी धार्मिक और सामाजिक आयोजनों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ब्राह्मण समाज का होली मिलन समारोह 7 मार्च, शनिवार को शाम 6:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही 27 मार्च को रामनवमी जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा तथा 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण सेवा समिति वर्ष भर समाज और जनहित के कार्यों में सक्रिय रहती है। समिति केवल पर्वों के आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक संरक्षण और युवा सहभागिता को निरंतर बढ़ावा देती है। उन्होंने बताया कि समाज के सभी कार्यक्रमों में सदस्यों का भरपूर सहयोग मिलता है और वरिष्ठजनों का आशीर्वाद सदैव मार्गदर्शन प्रदान करता है।

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों और उपस्थित समाजबंधुओं ने एकजुट होकर आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। समाज में एकता और परंपराओं के संरक्षण की भावना के साथ यह निर्णय लिया गया कि सभी आयोजन भव्य, अनुशासित और प्रेरणादायी स्वरूप में संपन्न किए जाएंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles