• ब्राह्मण सेवा समिति की पहल…
रायगढ़: शहर के हंडी चौक स्थित भगवान परशुराम मंदिर में होली और रंग पंचमी पर्व के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 22 मार्च, शनिवार को शाम 6 बजे से होगा।
समारोह की रूपरेखा:
ब्राह्मण सेवा समिति के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना से होगी। इसके बाद होली मिलन समारोह, भजन संध्या और स्वल्पाहार का आयोजन किया जाएगा।
समाज से अधिक भागीदारी की अपील:
अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने ब्राह्मण समाज के सभी विप्रजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस समारोह को सफल बनाने की अपील की है। आयोजन को भव्य बनाने के लिए ब्राह्मण सेवा समिति के सभी सदस्य पूर्ण उत्साह से तैयारियों में जुटे हैं।
सचिव आदित्य शर्मा ने इस संबंध में आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की है।
