Sunday, April 20, 2025
HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर कड़ा प्रहार: बीजापुर-कांकेर में 22 ढेर, सुरक्षा बलों...

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर कड़ा प्रहार: बीजापुर-कांकेर में 22 ढेर, सुरक्षा बलों की ऐतिहासिक सफलता…

• मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और केंद्रीय नेतृत्व ने दी बधाई…

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। बीजापुर और कांकेर-नारायणपुर सरहदी इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में अब तक कुल 22 नक्सली मार गिराए गए हैं। इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है। हालांकि, इस संघर्ष में बीजापुर DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के एक वीर जवान ने वीरगति प्राप्त की, जिनकी शहादत को पूरा देश नमन कर रहा है। 

बीजापुर में सबसे बड़ी मुठभेड़, 18 नक्सली ढेर:

बीजापुर जिले के गंगालूर क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। सुबह से चल रहे इस ऑपरेशन में DRG, STF और CRPF की कोबरा बटालियन ने मिलकर घेराबंदी की, जिसके चलते 18 नक्सली मारे गए। 

कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर 4 नक्सली ढेर:

इसके अलावा, कांकेर और नारायणपुर के सरहदी इलाके में भी सुरक्षाबलों को सफलता मिली। यहां हुई मुठभेड़ में 4 नक्सली मारे गए। इस कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि छत्तीसगढ़ सरकार और सुरक्षा बल नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। 

मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और केंद्रीय नेतृत्व ने दी बधाई:

इस बड़ी सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा:

“क्रूर, निरंकुश नक्सलवाद का अंत उचित है, भयमुक्त होगा बस्तर 2026 तक, यह सुनिश्चित है….” 

उन्होंने जवानों के साहस की सराहना करते हुए कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ यह लड़ाई पूरी मजबूती से जारी रहेगी और यह विजय सुनिश्चित है। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस ऑपरेशन की सराहना करते हुए कहा:

“मोदी सरकार नक्सलियों के विरुद्ध रुथलेस अप्रोच से आगे बढ़ रही है और जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे, उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। अगले साल 31 मार्च से पहले देश नक्सलमुक्त होने वाला है।” 

वहीं, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा:

“शांति और विकास की राह में बाधा बनने वालों के खिलाफ हमारी कार्रवाई जारी रहेगी। कांकेर और बीजापुर में हमारे जवानों ने जो पराक्रम दिखाया है, वह अद्वितीय है। सभी जवानों के साहस को सलाम करता हूं। शहीद जवान को शत-शत नमन।” 

छत्तीसगढ़: नक्सलवाद मुक्त होने की ओर:

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ लगातार बड़े ऑपरेशन किए जा रहे हैं। बीते कुछ महीनों में सुरक्षाबलों ने कई बड़े नक्सली कमांडरों को ढेर किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 2026 तक देश को नक्सलमुक्त करने का लक्ष्य रखा है, और छत्तीसगढ़ सरकार इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। 

सुरक्षा बलों का हौसला बुलंद, सर्च ऑपरेशन जारी:

बीजापुर और कांकेर की मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। आशंका है कि जंगलों में और भी नक्सली छिपे हो सकते हैं। जवानों का यह पराक्रम न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश को एक भयमुक्त और शांतिपूर्ण भविष्य की ओर ले जा रहा है।

picsart_25-03-18_12-38-45-3157796989588984240576.jpg
picsart_25-03-18_12-39-13-8523447250720156276223.jpg
previous arrow
next arrow
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular