Saturday, February 14, 2026
HomeNewsरायगढ़ में गूंजेगा हर-हर महादेव: 15 फरवरी को भूतों की टोली, अनेकों...

रायगढ़ में गूंजेगा हर-हर महादेव: 15 फरवरी को भूतों की टोली, अनेकों बाजों और दिव्य झांकियों के साथ निकलेगी महादेव की अलौकिक बारात…

रायगढ़। विगत 6 वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर में भव्य शिव बारात का आयोजन किया जा रहा है। 15 फरवरी को शाम 5:30 बजे ऐतिहासिक गौरी शंकर मंदिर से देवों के देव महादेव की भव्य बारात नगर भ्रमण हेतु निकलेगी।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव बारात में श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

आयोजनकर्ता जिम्मी अग्रवाल ने किया आमंत्रित

आयोजनकर्ता जिम्मी अग्रवाल ने समस्त शहरवासियों को सपरिवार आमंत्रित करते हुए कहा कि यह आयोजन पूरे नगर की आस्था से जुड़ा हुआ है। आप सभी के सहयोग एवं सहभागिता से ही यह आयोजन भव्य एवं ऐतिहासिक बनता है।

कार्यक्रम की विशेष झलकियाँ – सहयोगी: ओमकार तिवारी

इस वर्ष की ऐतिहासिक शिव बारात में आकर्षण के प्रमुख केंद्र होंगे —कौशल पावर जोन (बिलासपुर) , सुप्रसिद्ध चाहत धुमाल , अघोरी एवं शिव-पार्वती झांकी (मेरठ) , JB मेलोडी (ओड़िया धुमाल) , राधा-कृष्ण नृत्य झांकी (वृंदावन) , बाहुबली हनुमान (जयपुर) , महाराजा बग्गी (रायगढ़) , गोरिल्ला झांकी (बिलासपुर) , ढोल एवं बैंड पार्टी (रायगढ़) , कर्मा नृत्य (धरमजयगढ़) , भव्य आतिशबाज़ी , तत्पश्चात बारातियों हेतु विशाल भंडारा

शहर में इस भव्य आयोजन की तैयारियाँ लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। अतः आप सभी श्रद्धालुजनों एवं नगरवासियों से विनम्र निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महादेव की इस दिव्य बारात को सफल एवं ऐतिहासिक बनाएं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles