रायगढ़। हर वर्ष की तरह इस बार भी हरेली अमावस्या का पावन पर्व रायगढ़वासियों के लिए एक विशेष आध्यात्मिक अवसर लेकर आ रहा है। इस शुभ दिन पर श्री शनि देव रुद्राभिषेक महोत्सव का आयोजन एतिहासिक रियासत कालीन सिद्ध शक्तिपीठ श्री शनि देव मंदिर, रायगढ़ में बड़े ही धूमधाम से किया जाएगा।
इस अवसर को विशेष बनाने हेतु एक भव्य ऐतिहासिक कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जो कि दिनांक 23 जुलाई, बुधवार को दोपहर 2:00 बजे निकाली जाएगी। यह यात्रा आध्यात्मिक ऊर्जा, भक्ति और सामाजिक समरसता का अद्वितीय उदाहरण होगी।
महोत्सव समिति द्वारा जानकारी दी गई है कि जो माताएं-बहनें इस कलश यात्रा में भाग लेना चाहती हैं, वे 19 जुलाई शनिवार तक अपना स्थान सुरक्षित कर सकती हैं। उन्हें निःशुल्क कलश एवं नारियल मंदिर समिति द्वारा प्रदान किया जाएगा।
श्री शनि देव मंदिर रायगढ़ अपनी आध्यात्मिक शक्ति, श्रद्धालुओं की आस्था और ऐतिहासिक पहचान के लिए विख्यात है। इस वर्ष का आयोजन पूर्व आयोजनों से भी अधिक भव्य और श्रद्धा से परिपूर्ण होने जा रहा है।
आयोजन संपर्क प्रमुख:
आचार्य अभिषेक कुमार शर्मा
📞 9827177025 | 9301351609 | 077622226134
🔔 विशेष आग्रह: सभी श्रद्धालु समय पर उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करें एवं इस शुभ आयोजन को सफल बनाएं।












