रायगढ़। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के पावन जन्मोत्सव रामनवमी के अवसर पर रायगढ़ में भव्य और ऐतिहासिक शोभायात्रा का जोरदार आगाज हो चुका है। शहर पूरी तरह राममय हो गया है और चारों ओर जय श्रीराम के गगनभेदी जयघोष गूंज रहे हैं।
शोभायात्रा की शुरुआत होते ही श्रद्धालुओं का सैलाब सड़कों पर उमड़ पड़ा। आकर्षक झांकियों, सजी-धजी रथों और पारंपरिक वेशभूषा में शामिल कलाकारों ने लोगों का मन मोह लिया।
प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल तैनात है और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष प्लान लागू किया गया है।
(फोटो वीडियो हर थोड़ी देर में अपलोड होंगे)



























