Sunday, June 22, 2025
HomeNewsRaigarh News: घर जमाई ने घर में लगाई आग, मकान समेत धान...

Raigarh News: घर जमाई ने घर में लगाई आग, मकान समेत धान जलकर खाक…

Raigarh News: रायगढ़। लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम जतरा में एक घर जमाई ने पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी और सास के साथ झगड़े के बाद गुस्से में आकर मकान में आग लगा दी। इस आगजनी में घर का म्यार, छप्पर और वहां रखा धान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। पुलिस ने आरोपी दामाद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार, जतरा गांव निवासी फुलबाई धोबा, जो कि रमन धोबा की विधवा हैं, की एकमात्र बेटी है। अपनी देखरेख के लिए उन्होंने बेटी का विवाह कर दामाद लीलाधर धोबा को घर जमाई के रूप में अपने पास ही रखा था। बताया जा रहा है कि लीलाधर धोबा झगड़ालू प्रवृत्ति का व्यक्ति है और आए दिन अपनी पत्नी व सास से विवाद करता रहता था। 

सोमवार को भी लीलाधर का अपनी पत्नी और सास से झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर उसने दोनों को घर से भगा दिया और मकान में आग लगाने की धमकी दी। डर के कारण मां-बेटी गांव के अन्य लोगों के घर में शरण लेने को मजबूर हो गईं। रात करीब 11 बजे लीलाधर ने घर में आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। 

इस घटना में मकान का म्यार, छप्पर और वहां रखा धान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। पीड़िता फुलबाई धोबा ने इसकी रिपोर्ट लैलूंगा थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी लीलाधर धोबा के खिलाफ भादंवि की धारा 326 (जी) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

IMG-20250123-WA0011
IMG-20250123-WA0011
previous arrow
next arrow
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles