• महापौर प्रत्याशी जीवर्धन और वार्ड नंबर 16 से पार्षद प्रत्याशी है अशोक यादव…
रायगढ़। नगरीय निकाय चुनाव का जोश शहर में चरम पर है, और इसी के साथ अनोखे वादों की भी बौछार हो रही है। श्याम टॉकीज स्थित शर्मा होटल के संचालक राजकुमार शर्मा ने एक दिलचस्प घोषणा की है – अगर भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान और वार्ड 16 से पार्षद प्रत्याशी अशोक यादव जीतते हैं, तो 15 फरवरी को शाम 4 बजे से होटल में नाश्ता मुफ्त मिलेगा।
शर्मा का दावा है कि भाजपा की जीत तय है और शहर में नया उत्साह देखने को मिलेगा। इस अनोखे वादे से चुनावी माहौल और रोमांचक हो गया है। अब देखना होगा कि 15 फरवरी को शहरवासी नाश्ते का लुत्फ उठा पाएंगे या नहीं!
