रायगढ़। स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुँचाने और आम नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विप्र फाउंडेशन रायगढ़ एवं अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 31 अगस्त, रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक ओलिव डायग्नोस्टिक, नटवर स्कूल के पास,भवानी मेडिकल रायगढ़ में आयोजित होगा।
विशेष सेवाएं
शिविर में अपोलो हॉस्पिटल्स के ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे:
• वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ: डॉ. सोफिया सुल्ताना (एम.बी.बी.एस., एम.एस., ओ.बी.सी. एम.आर.सी.ओ.जी (यू.के.) अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर)
• हृदय रोग विशेषज्ञ: डॉ. अभिषेक कौशले
(एम.बी.बी.एस. (सिम्स), एम.डी. (मेडिसिन) एम.जी.एम.एम.सी. इंदौर, डी.एन.बी. (मेडिसिन) एन.बी.ई. न्यू दिल्ली एंड डी.एम. (हृदय रोग) गोल्ड मेडल (बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय)
निःशुल्क जांच
शिविर में मरीजों को पूरी तरह निःशुल्क जांच सुविधा उपलब्ध होगी, जिसमें ईसीजी, ब्लड प्रेशर, शुगर टेस्ट एवं जनरल वाइटल्स जांच शामिल हैं।
पंजीयन और जानकारी हेतु संपर्क
इच्छुक नागरिक अधिक जानकारी व पंजीयन के लिए संपर्क कर सकते हैं:
• विजय शर्मा: 9755018166 (अध्यक्ष विप्र फाउंडेशन)
• नवीन शर्मा: 9993997273
• बीना शर्मा: 9302434525 (अध्यक्ष विप्र फाउंडेशन, महिला)
• श्वेता शर्मा: 9098108007
विप्र फाउंडेशन रायगढ़ के पदाधिकारियों का कहना है कि इस शिविर का उद्देश्य शहर और आसपास के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। खासतौर पर महिलाओं और हृदय रोगियों के लिए यह शिविर बेहद उपयोगी साबित होगा।
रामचंद्र शर्मा (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य) एवं अध्यक्ष विजय शर्मा ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।












