रायगढ़ जिला अस्पताल परिसर में स्थित डॉक्टर क्वार्टर में आज अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया गया।
घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। एहतियातन बिल्डिंग के सभी वासियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, वहीं सुरक्षा कारणों से बिजली सप्लाई बंद कर दी गई थी। अब हालात सामान्य है और सप्लाई चालू कर दी गई है।
आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच जारी है।












