Monday, March 2, 2026
HomeNewsवित्त मंत्री ओपी चौधरी पहुंचे अपना घर आश्रम, व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते...

वित्त मंत्री ओपी चौधरी पहुंचे अपना घर आश्रम, व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए मरीजों से किया संवाद…

रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज शहर के निकट स्थित सदगुरु अपना घर आश्रम पहुंचे। आश्रम आगमन पर राधेश्याम लेंदरा एवं बजरंग मित्तल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया, वहीं कमल मित्तल द्वारा सस्नेह नारंगी दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने आश्रम के चिकित्सा कक्ष, खानपान व्यवस्था एवं भोजन कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम में उपचाररत मानसिक रोगी, मंदबुद्धि, वृद्ध एवं असहाय मरीजों से आत्मीयता के साथ कुशलक्षेम पूछी और उन्हें बिस्कुट के पैकेट वितरित किए। मरीजों से सीधे संवाद करते हुए उन्होंने उनकी दिनचर्या, उपचार और सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली।

आश्रम की सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली और मानवीय संवेदनाओं से भरी सेवा देखकर वित्त मंत्री श्री चौधरी अत्यंत संतुष्ट नजर आए। उन्होंने आश्रम के पदाधिकारियों और सेवाभावी कार्यकर्ताओं की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि जिस समर्पण, आत्मीयता और सक्रियता से यहां मरीजों की देखभाल की जा रही है, वह समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

उल्लेखनीय है कि शहर के समीप स्थित सदगुरु अपना घर आश्रम पूरे जिले में अपनी निस्वार्थ सेवाओं के लिए विशेष पहचान रखता है। यहां मानसिक रोगी, मंदबुद्धि एवं असहाय मरीजों को न केवल उपचार बल्कि सम्मान और अपनापन भी मिलता है। उचित इलाज और सेवा से स्वस्थ होकर अनेक मरीज आश्रम की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए लोककल्याण के इस पुनीत कार्य के लिए आश्रम के प्रणेता सदानंद महाराज के प्रति कोटि-कोटि आभार व्यक्त करते हैं।

वित्त मंत्री का यह दौरा आश्रम के सेवाभावी प्रयासों को नई ऊर्जा देने वाला सिद्ध हुआ और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए उत्साहवर्धक संदेश लेकर आया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles