Wednesday, March 4, 2026
HomeChhattisgarhवित्त मंत्री ओपी चौधरी के अमेरिका प्रवास से राज्य के विकास और...

वित्त मंत्री ओपी चौधरी के अमेरिका प्रवास से राज्य के विकास और प्रवासी समुदाय के बीच संबंधों को मिलेगी मजबूती…

न्यूजर्सी 06 अगस्त। छत्तीसगढ़ के ऊर्जावान वित्त मंत्री ओपी चौधरी का हाल ही में अमेरिका प्रवास एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ, जिसने राज्य के विकास और प्रवासी समुदाय के बीच संबंधों को मजबूत करने में योगदान दिया।

न्यूजर्सी में रहने वाले NRI विवेक चौबे ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी के साथ अपनी मुलाकातों को साझा करते हुए कहा कि यह दौरा न केवल निवेश के अवसरों को बढ़ावा देगा, बल्कि छत्तीसगढ़ विजन 2047 को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित करने में भी मदद करेगा। उन्होंने बताया कि कांसुलेट जनरल ऑफ इंडिया,न्यूयॉर्क की उपस्थिति में अमेरिका के विभिन्न क्षेत्रों के इन्वेस्टर्स,यूनिवर्सिटी स्कॉलर्स ,छत्तीसगढ़ के NRIs जैसे 42 अलग-अलग संस्थानों के साथ राउंड टेबल मीट भी काफी सफल रही। उन्होंने कहा कि वह न्यूयार्क स्थित भारतीय दूतावास में अमेरिकी निवेशक भी काफी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस बैठक में वित्त मंत्री श्री चौधरी ने छत्तीसगढ़ विजन 2047 को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार से बताया। वित्त मंत्री ने कहा कि आप लोग एक SMS से समुचित मदद प्राप्त कर सकते हैं।

अमेरिका के विभिन्न क्षेत्रों के इन्वेस्टर्स,यूनिवर्सिटी स्कॉलर्स ,छत्तीसगढ़ के NRIs के बीच वित्त मंत्री की ठोस पहल पर काफी सराहना की जा रही है।

NRI विवेक चौबे का कहना था हम लोगों ने छत्तीसगढ़ में काफी मुश्किलों का दौर भी देखा है। जब छत्तीसगढ़ में चौबीस घंटों में दस घंटे बिजली बंद होना सामान्य बात थी लेकिन अब बदले हुए छत्तीसगढ़ में सरप्लस बिजली की सुविधा तथा अन्य संसाधनों की कमी नहीं है।

न्यूजर्सी में देखने को मिला छत्तीसगढ़

अमेरिका प्रवास के दौरान जब वित्त मंत्री ओपी चौधरी न्यूजर्सी पहुंचे तो वे रायगढ़ निवासी विवेक चौबे के निवास पर छत्तीसगढ़ कार्नर और उसमें बस्तर का विश्व प्रसिद्ध डोकरा आर्ट दिखाई दिया। बस्तर की कला को देखकर मंत्री ओपी चौधरी काफी प्रभावित हुए।उनकी टीम के सदस्यों ने भी इसकी जमकर सराहना की।

मंत्री श्री चौधरी ने NRI के परिवारजनों से भी भेंट की। इस दौरान अमेरिका की स्कूली छात्रा आदया चौबे से भी भेंट की। आदया से जब चर्चा हुई तो उसने अमेरिकी भाषा छोड़ कर हिंदी में बातचीत की। इस पर श्री चौधरी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे भी पढ़ाई लिखाई की खास टिप्स दी।

📝रमेश शर्मा (पत्थलगांव)

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles