रायगढ़। शहर के कई क्षेत्र में शनिवार, 24 जनवरी 2026 को बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। 132/33/11 केवी उपकेंद्र में रखरखाव एवं आवश्यक सुधार कार्य के चलते सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
प्रभावित क्षेत्र: कोतरा रोड थाना चौक, विकास नगर (गली नंबर 1, 2, 3), दशरथ पान ठेला क्षेत्र, बूढ़ी माई मंदिर, सुल्तानिया कॉलोनी, देवघर हाइट्स, गुरुशरण विला, जज बंगला, कलेक्टर बंगला।
सीएसईबी कॉलोनी, क्षेत्रीय भंडार, अटल आवास, गोकुलधाम, राजीव नगर (गली नंबर 2 व 3), मधुबन बिल्डिंग, बावली कुआं, सिटी हॉस्पिटल, घड़ी चौक, रामलीला मैदान।
सुभाष नगर, रुक्मणी विहार कॉलोनी, सावित्री नगर, मोदीपारा, सोनिया नगर, रेलवे कॉलोनी एवं रेलवे बंगलापारा।
गजानंदपुरम कॉलोनी, जी हाइट्स, गबेल कॉलोनी, डॉ. पदमन पटेल क्षेत्र, नेक्सा सर्विस सेंटर तथा कोतरा रोड बायपास।
कलमीडीपा पारा, कलमी मंगलूडीपा के पीछे का मोहल्ला, गोरखा हाई स्कूल क्षेत्र, गोरखा पुरानी बस्ती, गोरखा रिलायंस पेट्रोल पंप, जानकी होटल, साईं इंक्लेव कॉलोनी, जमनी पारा एवं आंगनबाड़ी क्षेत्र।
विद्युत विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए बताया है कि कार्य की आवश्यकता के अनुसार निर्धारित समय में परिवर्तन भी किया जा सकता है। उपभोक्ता आवश्यक तैयारी पहले से कर लें।












