Monday, March 2, 2026
HomeNewsपेंशन एवं वेतन निर्धारण निराकरण हेतु जिला स्तरीय कैम्प 27 जनवरी को...

पेंशन एवं वेतन निर्धारण निराकरण हेतु जिला स्तरीय कैम्प 27 जनवरी को…

रायगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य के रजत महोत्सव के अवसर पर पेंशन एवं वेतन निर्धारण से जुड़े लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए जिले में विशेष कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिला कोषालय अधिकारी ने बताया कि रायगढ़ जिले में यह कैम्प 27 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। कैम्प का आयोजन कार्यालय जिला कोषालय रायगढ़ में किया जाएगा, जहां पेंशन एवं वेतन निर्धारण से संबंधित मामलों का त्वरित निराकरण किया जाएगा।

कैम्प के सफल संचालन हेतु सहायक संचालक श्री सिद्धार्थ गौरहा, सहायक आंतरिक लेखा परीक्षा अधिकारी श्री अरिमर्दन प्रसाद मिश्रा एवं सहायक आंतरिक लेखा परीक्षा अधिकारी श्रीमती सरिता दूबे को अधिकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि जिन कार्यालयों के पेंशन अथवा वेतन निर्धारण प्रकरण लंबित हैं, उनके प्रतिनिधियों से कैम्प में उपस्थित होकर प्रकरणों के निराकरण में सहयोग करने की अपेक्षा की गई है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles