Thursday, June 19, 2025
HomeNewsरायगढ़ में भगवान परशुराम जन्मोत्सव की धूम, ब्राह्मण सेवा समिति व मारवाड़ी...

रायगढ़ में भगवान परशुराम जन्मोत्सव की धूम, ब्राह्मण सेवा समिति व मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन…

• 30 अप्रैल को भगवान परशुराम मंदिर से निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

रायगढ़। ब्राह्मण सेवा समिति द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर 23 से 26 अप्रैल तक सतीगुड़ी चौक स्थित बाल मंदिर में समाज के बच्चों, महिलाओं सहित सभी वर्गों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक और खेलकूद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं, 30 अप्रैल को भगवान परशुराम मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सर्व ब्राह्मण समाज के लोग सम्मिलित होंगे।

कार्यक्रमों की शुरुआत और प्रस्तुतियाँ:

23 अप्रैल को बाल मंदिर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम की महाआरती और गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद समाज की महिलाओं ने भगवान परशुराम के भजनों पर सामूहिक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा स्थल गूंज उठा। कार्यक्रम में समिति द्वारा हाउजी गेम्स का भी आयोजन किया गया, जिसमें समाज के सभी वर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान संस्थापक अध्यक्ष संगीता आनंद शर्मा के नेतृत्व में एक सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विशिष्ट जनों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।

खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियाँ:

24 अप्रैल को बीना शर्मा एंड ग्रुप द्वारा महाआरती व डांस प्रस्तुत किया गया। बच्चों के लिए “एनिमल पहचानो”, “मिसिंग गेम”, “मटका फोड़ो”, “हनुमान चालीसा पाठ”, “लंगड़ी दौड़” और “म्यूजिकल चेयर” जैसी रोचक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।

25 अप्रैल को बबीता शर्मा एंड ग्रुप द्वारा महाआरती व डांस प्रस्तुत किया गया और “नींबू दौड़”, “मैं और मेरी कामवाली”, “पुष्पहार प्रतियोगिता”, “स्ट्रा चना गेम” और “म्यूजिकल चेयर” का आयोजन हुआ।

26 अप्रैल को रमा शर्मा एंड ग्रुप द्वारा महाआरती की गई साथ ही “चना चूड़ी गेम”, “बत्ती बनाओ” और “म्यूजिकल चेयर” के साथ खेलों का समापन हुआ। प्रत्येक प्रतियोगिता के संचालन हेतु अलग-अलग प्रभारी नियुक्त किए गए थे, जिनके कुशल निर्देशन में सभी गतिविधियाँ सफलतापूर्वक संपन्न हुईं।

कार्यक्रम के दौरान मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति की अध्यक्ष रमा शर्मा द्वारा ब्राह्मण सेवा समिति के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, पूर्व अध्यक्ष विजय वीरभान शर्मा, सचिव आदित्य शर्मा (टिंकू महाराज), अरविंद शर्मा, पार्षद एवं एमआईसी सदस्य अमित शर्मा, आई पी शर्मा (वकील), परशुराम मंदिर के मिथिलेश महाराज समेत अन्य महिलाओं और गणमान्य लोगों का सम्मान किया गया। साथ ही दीपक शर्मा द्वारा हरियाणवी नृत्य एवं माँ काली नृत्य जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

भव्य शोभायात्रा का आयोजन:

भगवान परशुराम जन्मोत्सव के मुख्य आयोजन के रूप में 30 अप्रैल को शाम 5 बजे भगवान परशुराम मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सर्व ब्राह्मण समाज के लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

picsart_25-03-18_12-38-45-3157796989588984240576.jpg
picsart_25-03-18_12-39-13-8523447250720156276223.jpg
previous arrow
next arrow
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles