रायगढ़। कलेक्टर एवं चक्रधर समारोह आयोजन समिति के अध्यक्ष मयंक चतुर्वेदी ने 40 वां चक्रधर समारोह 2025 के सफल आयोजन हेतु कलाकार चयन के लिए कलाकार चयन समिति का गठन किया है। गठित समिति में सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव को अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह मोती महल रायगढ़ देवेन्द्र प्रताप सिंह, अतिरिक्त कलेक्टर अपूर्व प्रियेश टोप्पो, डिप्टी कलेक्टर महेश शर्मा, डिप्टी कलेक्टर प्रवीण कुमार भगत, डिप्टी कलेक्टर समीर बड़ा, मोती महल रायगढ़ सुश्री उर्वशी देवी एवं प्राचार्य राजेश डेनियल को सदस्य बनाये गये है। उक्त समिति कलाकारों के चयन हेतु अपना सुझाव देगी तथा अंतिम निर्णय अध्यक्ष आयोजन समिति, चक्रधर समारोह का होगा।
कबड्डी खेल आयोजन हेतु समिति:
इसी तरह कबड्डी खेल हेतु कबड्डी आयोजन समिति का गठन किया गया है। गठित समिति में डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सहायक संचालक खेल महेश शर्मा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह मोती महल रायगढ़/प्रतिनिधि राजपरिवार रायगढ़ देवेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक कोषालय अधिकारी पुष्पेन्द्र चन्द्रा, अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक कबड्डी राजेश पटनायक, क्रीड़ा अधिकारी सौरभ प्रधान, व्यायाम शिक्षक विनीता पाणि एवं सहा.पुलिस उप निरीक्षक राजेन्द्र पटेल को सदस्य बनाये गये है।


