Friday, March 13, 2026
HomeNewsकलेक्टर ने सीएचसी तमनार में ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी: अधोसंरचना सहित...

कलेक्टर ने सीएचसी तमनार में ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी: अधोसंरचना सहित जरूरी कार्यों का प्रस्ताव बनाकर भेजने के दिए निर्देश….

रायगढ़ / जिले में आम नागरिकों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज तमनार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर चतुर्वेदी ने अस्पताल परिसर, उपचार कक्ष, दवा उपलब्धता और मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अवगत कराया कि बढ़ती आवश्यकताओं को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्र में अतिरिक्त भवन की आवश्यकता है। साथ ही मर्चुरी निर्माण के लिए स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है। इस पर कलेक्टर ने भवन सहित अन्य आवश्यक अधोसंरचना विकास के लिए शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को और अधिक सुव्यवस्थित करने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे, एसडीएम घरघोड़ा दुर्गा प्रसाद अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles