CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज राज्य के विभिन्न नगर निगमों के नवनिर्वाचित महापौरों की परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, मंत्री केदार कश्यप, मंत्री ओ.पी. चौधरी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री किरणदेव सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी नवनिर्वाचित महापौरों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नगर विकास और जनसेवा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। बैठक में नगरीय निकायों के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
प्रदेश नेतृत्व ने महापौरों को सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का निर्देश देते हुए, स्थानीय स्तर पर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता दोहराई।


